featured यूपी

लखनऊ: अखिलेश के साथ आए केशव मौर्या, पढ़िए क्या है मामला

लखनऊ: सपा में शामिल हुए केशव मौर्य, अखिलेश ने कहा अब हम 400 सीटें जीतेंगे, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधान सभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। अखिलेश यादव ने कई दूसरे दलों के नेताओं को सपा ज्वाइन कराई। साथ ही बीजेपी पर एक के बाद एक कई हमले किए। आज अखिलेश यादव ने कहा कासगंज में महान दल के सहयोग से ऐतिहासिक रैली की गई। उतनी बड़ी रैली हम सरकार में रहकर भी नहीं कर पाए थे।  वहां का नारा लखनऊ आ गया। ये नारा बगल में पहुंच जाए तो कई के कान खराब हो जाएंगे।

सपा अध्यक्ष ने कहा हम 350 नहीं 400 सीट तक जीतेंगे। दिल्ली वाले पिछडो की बात कर रहे है। जासूसी कांड पर हमारे विरोध पर पीएम ने कहा ये पिछड़ो का सम्मान नहीं करते। अब यह पिछड़ों का सम्मान करना सिखाएंगे हमें। बाबा साहेब, बुद्ध, ज्योतिबाफुले ने जो रास्ता दिखाया वही हमारा लक्ष्य है। इस लक्ष्य में बीजेपी दीवार बना रही है।

अखिलेश यादव ने कहा हम भरोसा दिलाएंगे किआपके समाज का हर काम होगा। अब असली केशव हमारें पास है। हम आपकी जनगणना नहीं चाहते। बीजेपी वाले कहते है यादवों ने सब छीन लिया।

पहले कांग्रेस ने जनगणना नहीं की। फिर हजारों करोड़ खर्च किए। अब बीजेपी भी नहीं करेगी।  सपा की सरकार बनी तो हम खुद करेंगे जनगणना करेंगे। भले दिल्ली वाले करें या ना करें। हम मिस कॉल सेवा से जनगणना करेंगे। आप फोन करके खुद अपनी जनगणना करेंगे। इसमें खर्च भी नहीं आएगा।

Related posts

रॉबर्ट वाड्रा पर पूछे गए सवाल पर बोली प्रियंका ये सब चलता रहेगा, मैं अपना काम कर रही हूं

Rani Naqvi

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बेहोश हुईं छात्राएं

piyush shukla

बाल दिवसः CM ने पं.नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की

mahesh yadav