featured देश

बाल दिवसः CM ने पं.नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की

बाल दिवसः CM ने पं.नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिवस (बाल दिवस) पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि पं.जवाहर लाल नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह होने के कारण ही उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

बाल दिवसः CM ने पं.नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की
बाल दिवसः CM ने पं.नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। देश के बेहतर भविष्य के लिये बच्चों को अच्छी तालीम तथा संस्कारवान बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के बेहतर कल के लिए बच्चों का वर्तमान सुरक्षित होना आवश्यक है। बच्चों के संतुलित और समग्र विकास से ही हम देश और समाज को खुशहाल बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ेःबाल दिवसः जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर जानें उनके प्रेरक विचार

आपको बता दें कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस आज यानी 14 नवंबर को है। जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।बच्चों के प्रति उनका जो प्यार और लगाव था उसी की वजह से हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी को लोग प्यार से चाचा नेहरू या चाचाजी कहकर भी बुलाते थे। 16 साल की उम्र तक जवाहर लाल नेहरू की अधिकांश शिक्षा उनके घर पर ही हुई। इस दौरान उन्हों अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत भाषा की शिक्षा मिली।

इसे भी पढे़ःबच्चों के बीच सीएम वसुन्धरा राजे ने मनाया बाल दिवस

महेश कुमार यादव

Related posts

भारत खबर के ट्वीट पर हुई कार्रवाई गैंगरेप के मामले में 6 घंटे से चक्कर काट रही युवती का मुकदमा दर्ज

Rani Naqvi

एक्ट्रेस मोनालिसा को टक्कर दे रहीं ननद रिया सिंह, बाथटब तस्वीरें हुई लीक, बढ़ा सोशल मीडिया का तापमान

Saurabh

कैप्टन से नाराज हुए सिद्धू, मंत्री होने के बावजूद कार्यक्रम से दूर रखा गया

Breaking News