featured यूपी

शराबी पति की हत्या में देवर को फंसाकर फरार हुई महिला, जानें कैसे चढ़ी पुलिस के हत्थे?

शराबी पति की हत्या में देवर को फंसाकर फरार हुई महिला, जानें कैसे चढ़ी पुलिस के हत्थे?

कासगंज: रविवार के दिन पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले को सुलझाया है। अपने शराबी पती की हत्या कर फरार महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले साल 17 अक्टूबर को सहावर गेट इलाके में एक शख्स की मृत्यु हो गई थी। उसकी पत्नी ने हत्या का आरोप अपने देवर पर लगाया था। जांच में जब उसका नाम सामने आया तो वह फरार हो गई।

पुलिस ने बताया कि 17 अक्टूबर को हरेंद्र के मौत की खबर उसके भाई रमाकांत ने पुलिस को दी थी। पति की हत्या का आरोप पत्नी ने अपने देवर रमाकांत पर लगाया और उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया। जांच के दौरान रमाकांत पर लगे सभी आरोप झूठे निकले और सबूत मुकदमा दर्ज कराने वाली पत्नी क्षमा का नाम सामने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। जिसके बाद क्षमा घर से फरार हो गई। बीते शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सहावर गेट के पास पुलिस ने क्षमा को गिरफ्तार कर लिया।

क्षमा ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि वह अपने शराबी पति के जुए और शराब की लत से काफी परेशान थी। इसी वजह से उसने अपने पति की हत्या कर दी।

Related posts

शाहकोट उपचुनाव: अकाली ने शुरू किया कैंपेन, कांग्रेस में असमंजस बरकरार

lucknow bureua

प्रदेशभर में 15 अगस्त तक महापुरूषों की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण करेंगे भाजपाई

Shailendra Singh

राजस्थान के चुरू जिले की 9 साल की बच्ची से रेप के मामले में सादुलपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई

Rani Naqvi