featured यूपी

प्रदेशभर में 15 अगस्त तक महापुरूषों की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण करेंगे भाजपाई

महापुरूषों की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण करेंगे भाजपाई

लखनऊ। भाजपा ने आज 09 अगस्त को क्रान्ति दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में कई स्थानों पर क्रान्तिकारियों और महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण पर क्रान्ति दिवस मनाया। भाजपा के कार्यकर्ता 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में बूथ स्तर पर सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर सफाई अभियान और माल्यार्पण का कार्यक्रम करेंगे। इस अभियान के माध्यम से भाजपा स्थानीय लोगों का विश्वास अर्जित करने का प्रयास करेंगे। यह अभियान प्रदेश के 7727 शक्ति केंद्र पर चलाया जाएगा।

इस दौरान क्रान्तिकारियों और महापुरूषों के परिजनों को भाजपा सम्मानित भी करेगी। सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह काकोरी में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।

इसके बाद 23 अगस्त से भाजपा बूथ विजय अभियान शुरु करेगी। भाजपा का यह अभियान 23 अगस्त से 07 सितम्बर तक चलेगा। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को प्रदेश भर में पन्ना प्रमुख के सम्मेलन होंगे। इस बीच 10 अगस्त से 20 अगस्त तक विधानसभा की बैठकें भी होंगी।

Related posts

‘फोकट का तेल’ वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मांगी माफी

mahesh yadav

अगर आपके बच्चे को भी है कब्ज की समस्या तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, मिलेगा फायदा

Rahul

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन की खबर हुई वायरल, जानें क्या हैं सच

Samar Khan