featured मनोरंजन

करण जौहर के शो में एक साथ नजर आएंगे विराट और अनुष्का

anushka करण जौहर के शो में एक साथ नजर आएंगे विराट और अनुष्का

मुबंई। करण जौहर का पॉपुलर शो कॉफी विद करण एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। कॉफी विद करण शो हमेशा से अपने गेस्ट्स को लेकर छाया हुआ रहता है और इस बार जिस गेस्ट की वजह से ये शो चर्चा में बना हुआ है वो गेस्ट हैं इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा।

anushka करण जौहर के शो में एक साथ नजर आएंगे विराट और अनुष्का

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से ये खबरें आ रही हैं कि विराट और अनुष्का कॉफी विद करण शो के अपकमिंग सीजन में गॉसिप करते हुए नजर आएंगे पर इसके साथ ही अनुष्का ने करण जौहर के इस शो में आने के लिए एक अलग ही शर्त रखी है। इस शर्त में उन्होंने कहा है कि वो यहां अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परी’ के प्रमोशन के लिए आएंगी और उनके साथ परी की को-प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा होंगी।

अनुष्का की इस शर्त को सुनकर कॉफी विद करण शो के मेकर्स ने उनसे विराट के साथ आने की रिक्वेस्ट की तो अनुष्का इसके लिए राजी हो गई। करण जौहर के शो में एपिसोड के एक सेगमेंट के लिए विराट अनुष्का के साथ नजर आएंगे।

बता दें कि शादी के बाद विराट और अनुष्का पहली बार किसी शो में एक साथ नजर आएंगे। विराट और अनुष्का के एक साथ आने से फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है और यही वजह है कि कॉफी विद करण शो के मेकर्स भी इस चांस को किसी भी हालत में मिस नहीं करना चाहते है।

Related posts

पंजाब: भगवंत मान की ताजपोशी आज, केजरीवाल-सिसोदिया समेत AAP के बड़े नेता होंगे शामिल

Neetu Rajbhar

राहुल ने किया पीएम मोदी पर वार कहा, राफेल डील की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को मिल रही धमकियां

Ankit Tripathi

उत्तराखंड में पर्यटन विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा

Vijay Shrer