Breaking News featured देश मनोरंजन

किसानों पर बयानबाजी कर फंसी कंगना, मीका सिंह कहा- सोशल मीडिया पर शेरनी बनना आसान है, लेकिन नेक काम करना मुश्किल

a1f017af 062a 486b a112 76dfef70d28f किसानों पर बयानबाजी कर फंसी कंगना, मीका सिंह कहा- सोशल मीडिया पर शेरनी बनना आसान है, लेकिन नेक काम करना मुश्किल

नई दिल्ली। बाॅलीवुड में अपने तीखे तेवर से पहचाने जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत आए दिन किसी न किसी विवाद में फंसी रहती हैं। कंगना देश में चल रहे प्रत्येक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं। चाहे वह प्रतीक्रिया सही हो या फिर गलत। इसी बीच अब देश में कृषि कानून को लेकर किसानों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। जिसके चलते कंगना ने ट्वीट किया था। जिसके बाद दिलजीत दोसांझ के बीच ट्वीटर पर झड़प शुरू हो गई थी। उसके बाद अब उसमें और भी कई सेलेब्स जुड़ गए हैं। हर बड़ा सितारा कंगना के बयानों का खंडन कर रहा है और उन्हें उनकी भाषा पर संयम रखने की नसीहत दे रहा है। अब सिंगर मीका सिंह ने भी कंगना रनौत को एक सलाह दी है।

कंगना 20 लोगों को भी खाना खिला देंगी तो बड़ी बात होगी- मीका

बता दें कि एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जब से किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करना शुरू किया है, उनके खिलाफ विरोध के सुर लगातार सुनने को मिल रहे हैं। पहले जो लड़ाई सिर्फ कंगना और दिलजीत दोसांझ के बीच दिखाई दे रही थी, अब उसमें और भी कई सेलेब्स जुड़ गए हैं। हर बड़ा सितारा कंगना के बयानों का खंडन कर रहा है अब सिंगर मीका सिंह ने भी कंगना रनौत को एक सलाह दी है। उन्हें कंगना का लगातार सोशल मीडिया पर बयानबाजी करना पसंद नहीं आ रहा है। उनकी नजरों में उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपनी एक्टिंग पर काम करना चाहिए। इस बारे में मीका लिखते हैं- बेटा आपका टारगेट क्या है, ये तो समझ आता नहीं। आप बहुत होनहार हैं, सुंदर हैं। एक्टिंग करो ना यार, अचानक से इतनी देशभक्ति वो भी ट्विटर और न्यूज पर। मीका ने एक और ट्वीट कर कंगना रनौत को इस बयानबाजी के बजाय कुछ नेक करने की बात कही। उनके मुताबिक उनकी टीम रोजाना 5 लाख से ज्यादा लोगों को खाना खिला रही है। वे चाहते हैं कि अगर कंगना 20 लोगों को भी खाना खिला देंगी तो बड़ी बात होगी। मीका ने जोर देकर कहा है कि सोशल मीडिया पर शेरनी बनना आसान है, लेकिन ऐसे काम करना मुश्किल।

कंगना का फूटा गुस्सा-

मालूम हो कि मीका की तरफ से ये ट्वीट तब किए गए थे जब कंगना रनौत ने कहा था कि हर कोई उन्हें अपने निशाने पर ले रहा है। हर कोई उनके खिलाफ केस कर रहा है। कंगना ने लिखा था- फिल्म माफिया ने मेरे खिलाफ कई केस कर दिए हैं। कल रात जावेद अख्तर ने एक और केस किया, महाराष्ट्र सरकार एक केस फाइल कर रही है। अब पंजाब की कांग्रेस भी गैंग का हिस्सा बन गई है। लगता है मुझे महान बनाकर दम लेंगे। अब जब कंगना का ये ट्वीट वायरल हुआ, उसके बाद मीका सिंह की तरफ ये नसीहत दी गई।

Related posts

जब गंगा की उफान में समा गए मौसेरे भाई, जानिए क्या है मामला

Aditya Mishra

अगर आपको कोरोना वैक्सीन की लग चुकी है दो डोज, तो अब बूस्टर लगाना है जरूरी !

Rahul

श्रमिकों व पटरी दुकानदारों को मिलेंगे प्रतिमाह 1000 रूपए, जानिए कैसे

sushil kumar