Breaking News featured उत्तराखंड देश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पहुंचे देहरादून, आज इन जगहो पर होगीं पांच बैठके

8147f422 5150 4562 94ae 3dce04c86328 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पहुंचे देहरादून, आज इन जगहो पर होगीं पांच बैठके

उत्तराखंड। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बाज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। जिसके चलते वह हरिद्वार से 10 बजे देहरादून के लिए रवाना हो गए थे। जिसके बाद अब जेपी नड्डा अब देहरादून पहुंच चुके हैं। देश में भाजपा को और अधिक महत्व दिलाने के लिए या फिर कहें कि और विस्तार करने के लिए जेपी नड्डा देश के अलग-अलग हिस्सों में जा रहे है और कार्यकर्ताओं, पार्टी के पदाधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ मिलकर बैठक कर रहे है और उनके जिले की स्थिति के बारे में जानकारी मामलूम कर रहे हैं। हरिद्वार स्थित काली मंदिर में जेपी नड्डा ने शुक्रवार रात पूजा-अर्चना कर सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की। महामंडलेश्वर से कई मुद्दों पर वार्ता की। शनिवार को देहरादून पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत पर पार्टी के कार्यकर्ता उत्साह से गदगद नजर आए। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। नेपाली फार्म से लेकर देहरादून तक स्थान-स्थान पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कटआउट लगाए गए-

बता दें कि शनिवार को देहरादून में पहले ही दिन वह पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठेंगे और संगठन की नब्ज टटोलेंगे। शनिवार को उनकी पांच अलग-अलग बैठकें होंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में राजधानी देहरादून पोस्टरों और बैनरों से अट गया है। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे से लेकर राजधानी की ईसी रोड, राजपुर रोड तक जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। संगठन की ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भी कटआउट लगाए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में मुख्यमंत्री की ओर से जगह-जगह जो छोटे होर्डिंग लगाए हैं, उनमें कोविड से बचाव के लिए संदेश लिखे हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि नड्डा सात नवंबर तक 14 बैठकें करेंगे, लेकिन उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हो सकेगी। सभी इंडोर बैठकें होंगी, जिनके बारे में अलग से ब्रीफिंग की जाएगी। एक भी बैठक खुले में नहीं होगी। वह 11,235 बूथ अध्यक्षों से वर्चुअल संवाद करेंगे। पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष की पांच महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। बीजापुर सेफ हाउस में नड्डा प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में राजनीतिक चर्चा, विचारधारा, राजनीतिक दशा एवं दिशा व बूथ पर छह कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। इस बैठक के प्रभारी कुलदीप कुमार व बलजीत सोनी होंगे।

ये है होने वाली बैठकें-

वहीं दूसरी बैठक में नड्डा दायित्वधारियों, जिला पंचायत अध्यक्षों, नगर निगमों के मेयर, सहकारी बैंकों के अध्यक्षों से रूबरू होंगे। यह बैठक भी बीजापुर सेफ हाउस में होगी। इस बैठक के प्रभारी अनिल गोयल हैं। इसके साथ ही आंबेडकर नगर मंडल की होगी। मंडल अध्यक्ष बैठक की अध्यक्षता करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिथि होंगे। यह बैठक हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में होगी। बैठक के प्रभारी विनय गोयल होंगे। इसके साथ ही चौथी बैठक में नड्डा प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद करेंगे। यह सार्वजनिक कार्यक्रम है। इसमें सामाजिक, धार्मिक व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक सर्वे चौक आईआरडीटी सभागार में होगी। विनय गोयल और सुनील उनियाल गामा बैठक के प्रभारी हैं। वहीं पांचवीं बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस बैठक में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व प्रदेश महामंत्री संगठन शामिल होंगे। नड्डा सभी पदाधिकारियों से अलग अलग बैठक करेंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री इस बैठक के प्रभारी होंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छह दिसंबर को तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय जाएंगे। यहां वह संघ परिवार के सदस्यों के साथ जलपान करेंगे। इसके बाद वह कार्यालय एवं विभागों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह बूथ समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related posts

#Kisan_Bill के विरोध में जमीन पर लेट गये किसान, टायरों से पाट दी सड़क

Trinath Mishra

सीएम मनोहर लाल ने दिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए राज्य स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश

Rani Naqvi

‘पर्सन ऑफ द ईयर’ ऑनलाइन रीडर्स पोल में जीते पीएम मोदी

Rahul srivastava