Breaking News featured बिज़नेस यूपी

झांसी मंडल को मिलेगी 1000 करोड़ की सौगात, सीएम योगी परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

झांसी मंडल को मिलेगी 1000 करोड़ की सौगात, सीएम योगी परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

झांसी: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों बुंदेलखंड के दौरे पर हैं। जहां मंगलवार को झांसी मंडल के लिए कई परियोजनाओं की शुरुआत उनके द्वारा की जायेगी। इसके साथ ही विकास कार्यों की भी समीक्षा होगी।

बंडई बांध का करेंगे लोकार्पण

अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 6 जिलों का दौरा करेंगे, मंगलवार को पहले वह जालौन जाएंगे। उसके बाद वहां से ललितपुर पहुंचेंगे, जहां बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12:00 बजे तक इन दोनों जिलों में रहने के बाद झांसी के राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री का आगमन होगा।

27 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम

झांसी में मुख्यमंत्री लगभग 21 घंटे बिताएंगे, इस दौरान वह कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 27 परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनका लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। वहीं 21 योजनाओं का शिलान्यास उनके द्वारा किया जाएगा।

झांसी मंडल को कुल 1019.41 करोड़ की सौगात सीएम के द्वारा दी जायेगी। कार्यक्रम में कई लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम झांसी के जीआईसी ग्राउंड में दोपहर 12 बजे से होगा।

हर घर नल-घर घर जल योजना का निरीक्षण

ग्राम भरपुरा में सीएम योगी हर घर नल-घर घर जल योजना का निरीक्षण करेंगे, इस दौरान अधिकारियों से बातचीत करके विकास की गति और कामकाज पर चर्चा की जायेगी। यहां से नगर निगम पहुंचकर कमांड सेंटर का भी दौरा होगा, जहां से स्मार्ट सिटी की पूरी प्रक्रिया को किया जा रहा है।

मंडल के विकास कार्यों के साथ साथ कानून व्यवस्था पर भी सम्बंधित अधिकारियों से बातचीत करके स्थिति का जायजा लिया जायेगा। कानून व्यवस्था पर लगातार मुख्यमंत्री की नजर बनी रहती है, इसीलिए बुंदेलखंड में सीएम का दौरा इस नजरिये से भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

Related posts

मध्यप्रदेश: आदिवासियों पर मेहरबान हुए शिवराज, प्रतिमाह दूध और फलों के लिए देंगे 1000 रुपये

Breaking News

मीडिया के सामने आए सुभाष बराला, ‘दोषियों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई’

Pradeep sharma

स्थापना दिवस पर बोले शाह, सांप-नेवला-बिल्ली एक साथ लड़ रहे चुनाव

lucknow bureua