बर्मिंघम में 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन के मुकाबले चल रहे हैं। भारत ने बॉक्सिंग में दो गोल्ड जीत लिए हैं।
यह भी पढ़े
अगर आप भी जूझ रहें हैं टेंशन और डिप्रेशन से तो अपनाएं ये तरीके , मिलेगा लाभ
नीतू घंघास (48 Kg) और अमित पंघाल ( 51 Kg) ने अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता। वहीं मेंस ट्रिपल जंप इवेंट में भारत को गोल्ड और सिल्वर दोनों मिला है। भारत के एलडोस पॉल ने 17.03 मीटर की छलांग के साथ गोल्ड जीता।
भारत के ही अब्दुल्ला अबुबकर ने 17.02 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर जीता। ये कॉमनवेल्थ इतिहास में पहला मौका है जब भारत के दो खिलाड़ियों ने मेंस ट्रिपल जंप में गोल्ड और सिल्वर दोनों जीता है।
फाइनल में नीतू ने इंग्लैंड की डेमी जेड को 5-0 से हराया। अमित ने इंग्लैंड के मैक्डोनाल्ड को 5-0 से मात दी।
🥇NITU WINS GOLD!! 🤩
2️⃣time World Youth medalist Nitu Ghanghas wins 🥇at #CommonwealthGames2022 on debut
With this win, the pugilist has won a spot on the list of #Boxing A-listers🤩
Brilliant!!
Let’s #Cheer4India#India4CWG2022 pic.twitter.com/PvZ4qVWJuW
— SAI Media (@Media_SAI) August 7, 2022
2️⃣nd GOLD🥇FOR 🇮🇳@Boxerpanghal better his 2018 CWG medal after showing his lethal game against 🏴’s K. Macdonald to claim the 🥇!
Score: 5-0
Congratulations, champ! 👏👏@AjaySingh_SG | @debojo_m @birminghamcg22#Commonwealthgames#B2022#PunchMeinHainDum 2.0#birmingham22 pic.twitter.com/ylXHKdiFKP
— Boxing Federation (@BFI_official) August 7, 2022
भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उसने कड़े मुकाबले में न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया। निर्धारित समय में मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा था। यह इन गेम्स में भारत का महिला हॉकी में पहला ब्रॉन्ज है। टीम ने अब तक एक गोल्ड (2002) और एक सिल्वर (2006) जीता था।
Chak de India 🇮🇳 🥉
Congratulations @savitahockey and team on your remarkable victory.#B2022 pic.twitter.com/qvZlsN3JfF
— Harmanpreet Kaur (@ImHarmanpreet) August 7, 2022