अमेरिका के सिएटल और शिकागो के बीच एक भीषण रेल हादसे में 3 लोगों की मौत और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हो गए। सिएटल और शिकागो रूट पर चलने वाली एमट्रैक कंपनी की यह रेल शनिवार को उत्तर-मध्य मोंटाना में रेलवे पटरी से उतर गई। इस ट्रेन में लगभग 147 यात्री और क्रू के 13 सदस्य यात्रा कर रहे थे।
स्थानीय अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों लोगो को अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है व अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का राहत कार्य जारी है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक रेल दुर्घटना में कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है और 50 से अधिक लोग घायल हैं। एमट्रेक के प्रवक्ता जैसन अबराम्स ने बयान जारी करते हुए बताया है कि ‘एम्पायर बिल्डर’ ट्रेन की पांच बोगियां जोपलिन कस्बे के निकट पटरी से उतर गई। ट्रेन में यात्रा कर रही है एक महिला ने बताया है कि ऐसा लग रहा था मानो प्लेन में टर्ब्युलेंस हो रही हो।
यात्रा कर रही महिला ने बताया है कि जिस डिब्बे में वह बैठी थी उसके पीछे वाला डिब्बा टेढ़ा हो गया था। इसके बाद पीछे वाले डिब्बे एकदम गिर गया था। और उनके पीछे 3 डिब्बे रेलवे ट्रैक से उतर गए।
हालांकि अभी तक हादसे की वजह पता नहीं चला है।