featured Sputnik News - Hindi-Russia दुनिया भारत खबर विशेष वायरल

बच्चियों का किया गया रेप, शरीर भी दागे, UKRAINE सांसद का दावा कई को फांसी पर लटकाया

Hathras gangrape बच्चियों का किया गया रेप, शरीर भी दागे, UKRAINE सांसद का दावा कई को फांसी पर लटकाया

 

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। युद्ध के कारण तबाही का मंजर यूक्रेन में हर तरफ देखा जा सकता है। जगह-जगह लाशें बिखरी हुई हैं, जोकि दिल को झकझोर देने वाला है। इस जंग में यूक्रेन के नागरिकों का सब कुछ बर्बाद हो गया है।

 

यह भी पढ़े

New Covid Variant ‘XE की देश में एंट्री, मिला पहला केस !, BMC के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई सच्चाई

 

सांसद लेसिया वासिलेंक का आरोप

यूक्रेन की सांसद लेसिया वासिलेंक ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने 10 साल की उम्र की लड़कियों का रेप किया और उनके शरीर पर किसी रॉड से स्वास्तिक जैसे निशान बनाए। उन्होंने इन अपराधों की पुष्टि के लिए कई तस्वीरें भी साथ में ट्वीट की हैं। वे अपने ट्वीट के जरिये दावा कर रही हैं कि रूसी सैनिकों ने मासूम बच्चियों और कम उम्र की लड़कियों के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी है।

Screenshot 1533 बच्चियों का किया गया रेप, शरीर भी दागे, UKRAINE सांसद का दावा कई को फांसी पर लटकाया

 

यूक्रेन की लड़कियों से दरिंदगी की हद

लेसिया वासिलेंक के ट्वीट में साफ दिख रहा है कि जिन लड़कियों को रूसी सैनिकों ने अपना शिकार बनाया, उनके शरीर पर गर्म रॉड से स्वास्तिक के निशान बनाए हैं। लड़कियों के शरीर पर जलने के निशान देखे जा सकते हैं। उन्होंने हैशटैग #StopGenocide #StopPutinNOW के साथ अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से रूसी सैनिकों की बेरहमी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘रूसी सैनिक नागरिकों को लूटते हैं, बलात्कार करते हैं और फिर मार देते हैं।

रेप के बाद महिलाएं कर रहीं सुसाइड

सांसद ने दावा किया है कि सैनिक 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं का रेप कर रहे हैं। वहीं हिंसा से बचने के लिए कई महिलाओं ने यौन शोषण के बाद आत्महत्या कर ली। वहीं, कुछ इतनी कमजोर थीं कि वो रेप के बाद बच नहीं सकीं। बता दें कि इस ट्वीट के बाद यूक्रेन के नागरिकों की जानबूझकर हत्या करने के सबूत सामने आने के बाद रूस की हर तरफ आलोचना हो रही है।

 

Ukraine Russia War बच्चियों का किया गया रेप, शरीर भी दागे, UKRAINE सांसद का दावा कई को फांसी पर लटकाया

महिलाओं को रेप के बाद दी जा रही है फांसी

सांसद ने आगे कहा कि जिन महिलाओं के साथ रेप किया गया उनमें से कुछ को भी फांसी दी गई है। उन्होंने कहा कि हम इस अन्याय के खिलाफ सबूत जुटा रहे हैं और युद्ध के दौरान हुए इस अपराध के मामले को हम ECHR में ले जाएंगे। उन्होंने सरकार से यूक्रेन के भीतर मानवीय सहायता प्रदान करने का आह्वान भी किया, ताकि पीड़ितों को “उचित सहायता” दी जा सके। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं की मदद से हम युद्ध के दौरान हुए अपराध का सबूत इकट्ठा कर पाएंगे और पुतिन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत में युद्ध अपराधों के लिए उन पर मुकदमा चलाया जा सकेगा।

Z 17I8uA बच्चियों का किया गया रेप, शरीर भी दागे, UKRAINE सांसद का दावा कई को फांसी पर लटकाया

नागरिकों के साथ की जा रही बर्बरता

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि 410 नागरिकों के शव राजधानी कीव के आसपास के शहरों में पाए गए, जिन्हें हाल के दिनों में रूसी सेना से फिर से कब्जे में लिया गया था। राजधानी के पश्चिमोत्तर में बूचा में पत्रकारों ने 21 शव देखे। नौ लोगों का शव एक साथ देखा गया। ऐसा लग रहा था कि उन्हें काफी नजदीक से गोली मारी गई हो। उनमें से दो के हाथ उनकी पीठ के पीछे बंधे हुए थे।

रूस पर नरसंहार का आरोप

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और कुछ पश्चिमी नेताओं ने रूस पर नरसंहार का आरोप लगाया है। संगीतकारों और अन्य कलाकारों के लिए लास वेगास में ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान दिखाए गए एक वीडियो में, जेलेंस्की ने उनसे अपने राष्ट्र का समर्थन करने और ‘मौन को अपने संगीत से भरने’ के लिए कहा।

AAU438W बच्चियों का किया गया रेप, शरीर भी दागे, UKRAINE सांसद का दावा कई को फांसी पर लटकाया

रुसी सैनिकों की दरिंदगी

इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइसे का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले और रूसी सैनिकों की दरिंदगी पर बयान दिया है। प्राइसे ने कहा, ‘हमने यातना, बलात्कार और नागरिकों को उनके परिवारों के साथ मारे जाने की विश्वसनीय रिपोर्ट देखी हैं। पुतिन की सेना बारूदी सुरंग, बूबी ट्रैप समेत अत्याचारों के कई बुरे सपने पीछे छोड़कर गई है।’

Related posts

बीजेपी-शिवसेना के बीच हुई मातोश्री में मैराथन बैठक, दो घंटे हुई चर्चा

Rani Naqvi

किसानों के आगे झुकी सरकार, बोली- कानून कोडे़ढ-दो साल तक रोकने के लिए तैयार, किसान 22 को देंगे जवाब

Aman Sharma

मप्रः कमलनाथ के 28 मंत्रियों ने ली शपथ,1 निर्दलीय और 2 महिलाएं भी शामिल

mahesh yadav