Breaking News featured देश यूपी

बिना आतिशबाजी की होगी अयोध्या में सीएम योगी की दीपावली

yogi 3 बिना आतिशबाजी की होगी अयोध्या में सीएम योगी की दीपावली

अयोध्या। इस बार पहली बार सूबे की किसी सरकार ने रामनगरी अयोध्या में जाकर अपने पूरे कैबिनेट के साथ त्रेतायुग में राम की अयोध्या वापसी के तर्ज पर दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। वैसे भी सूबे में सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में गाहे-बगाहे झलक उठता है। ऐसे में इस बार अयोध्या में दीपावली की रंग कुछ अलग ही होगी।

yogi 3 बिना आतिशबाजी की होगी अयोध्या में सीएम योगी की दीपावली

सूबे के पर्यटन विभाग को इसके लिए तैयारी का जिम्मा मिला है। दीपावली मुख्यत: अयोध्या का पर्व है, इसलिए योगी कैबिनेट इसे अयोध्या में सरयू के तीरे पर मनाने जा रही है। इस पर्व को लेकर लेजर शो और रामलीला का मंचन होने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक इस पर्व को लेकर बड़े पैमाने पर आतिशबाजी का भी कार्यक्रम होने का प्रस्ताव था।

लेकिन माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा अब दिल्ली एनसीआर को लेकर आतिशबाजी पर प्रतिबंध लाने और पर्यावरण को बचाने की दलील को योगी सरकार ने भी अपना लिया है। इसके चलते अब अयोध्या में सीएम योगी की दीपावली केवल दीपदान तक ही सीमित रहेगी। इसके लिए बड़े पैमाने पर दीपदान करने और घाटों को सजाने का काम चल रहा है।

Related posts

सपा अध्यक्ष की अपील: कहा हर महीने की 30 तारीख को मनाएं ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’

Neetu Rajbhar

अपनी मेहनत और लगन के बल पर शाहरुख ने किया बॉलीवुड पर राज….

Breaking News

मोदी सरकार ने अंबेडकर के सपनों को पूरा किया, समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया: योगी

Trinath Mishra