featured Uncategorized उत्तराखंड छत्तीसगढ़ जम्मू - कश्मीर भारत खबर विशेष मध्यप्रदेश यूपी राजस्थान राज्य

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन राज्यों में होगी बारिश, लौटेगी वापस ठंड

12121 मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन राज्यों में होगी बारिश, लौटेगी वापस ठंड

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए उत्तर भारत में तेजी से मौसम बदलने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान के पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भारत में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसकी वजह से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में ताबड़तोड़ बारिश होने की आशंका बनी हुई है। इतना ही नहीं बात करें अगर उत्तर भारत के मौसम की तो दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश के साथ जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा आलम ये रहने वाला है कि दोपहर में मौसम गर्म रहेगा बाकि सुबह औऱ शाम हल्की ठंड बनी रहेगी।

ठंड अभी बाकी है

मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड का मौसम खत्म नहीं हुआ है। इसलिए अब एक बार फिर ठंड की वापसी हो सकती है। हाल में फिर से उत्तर पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ऊपर हो गए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं।

बारिश
दिल्ली एनसीआर में बरसे बादल
इन जगहों में वापस लौटेगी ठंड

1- जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो आने वाले दिनों में उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का मौसम बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में देखने को मिलेगा। कुछ जगहों पर गर्जना और बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना बनी है।

2- हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में बारिश की संभावना है। आने वाली दिनों मे देश की राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है। बिहार के पटना में गर्मी अभी से सिर चढ़कर बोल रही है।

 

 

Related posts

यूपी बीजेपी का जनसंपर्क अभियान शुरू, घर-घर बटेंगे योगी-मोदी की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड

Neetu Rajbhar

shipra saxena

चीते जैसी फुर्ती… पलभर में दुश्मन चित, ऐसे होगी स्वॉट टीम की कमांडो ट्रेनिंग

Shailendra Singh