रूस के पर्म शहर में एक छात्र ने विश्वविद्यालय परिसर में गोली चलाई। जिसमें 8 छात्रों की मौत हो गई। जांचकर्ताओं ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
रूस की जांच समिति ने यह भी कहा कि हमले में कई लोग घायल हो गए और हिरासत में लिए जाने के दौरान संदिग्ध घायल हो गया। जांचकर्ताओं ने पहले कहा था कि पांच लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए।