featured पंजाब राज्य

पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी ने ली शपथ, पंजाब को मिला पहला दलित सीएम

Charanjit Singh Channi पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी ने ली शपथ, पंजाब को मिला पहला दलित सीएम

पंजाब कांग्रेस में चल रहे ड्रामे के बाद आज पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ली। चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश के 16वें मुख्यमंत्री है। पंजाब की नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ में आयोजित किया गया था। नए मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण से पहले रुपनगर की गुरुद्वारा पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। 

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राजभवन ने शपथ दी लाई। चरणजीत सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली वही सुखजिंदर सिंह रंधवा और ओम प्रकाश सैनी ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 

शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू समेत कांग्रेस के विधायक इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

पंजाब के चमकौर साहिब से विधायक 49 वर्षीय चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री और राज्य में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे। वह रामदसिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

दलित समाज के व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद देने से को कांग्रेस मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव में 32% दलित मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है।

Related posts

सदन में उठे पत्रकारों की स्वतंत्रता पर सवाल, राज्यवर्धन सिंह ने दी सफाई

Ankit Tripathi

राजस्थान में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, आलाकमान से मिले अशोक गहलोत, कहा- पार्टी हाईकमान पर छोड़ा फैसला

Saurabh

NIA Raid In Shamli: शामली में NIA ने ISI एजेंट कलीम के घर पर दी दबिश, परिजनों से पूछताछ

Rahul