Breaking News यूपी

टोक्यो ओलंपिक में भारत का तीसरा पदक, सीएम योगी ने महिला मुक्केबाज को दी बधाई

टोक्यो ओलंपिक में भारत का तीसरा पदक, सीएम योगी ने महिला मुक्केबाज को दी बधाई

लखनऊ: टोक्यो ओलंपिक में धीरे-धीरे भारत का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है। बुधवार को महिला मुक्केबाज Lovlina Borgohain ने कांस्य पदक जीतकर पूरे देश का नाम रोशन कर दिया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया और उन्हें बधाई दी।

सीएम योगी ने अपने ट्वीट में कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला मुक्केबाज ने कांस्य पदक अर्जित कर पूरे देश को एक बेशकीमती तोहफा दिया है। यह पदक भारत की मातृशक्ति के अतुल्य सामर्थ्य को दर्शाता है। आज पूरा देश इन पर गर्व कर रहा है, जय हिंद!

बता दें कि Lovlina Borgohain ने टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए, कांस्य पदक जीता। हालांकि वह मुकाबले में आगे नहीं बढ़ सकी और उन्हें 5-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी कांस्य पदक पर उन्होंने अपने दावा ठोका। भारत का यह तीसरा पदक है, इसके पहले वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक और पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में कांस्य पदक पर अपना नाम लिखकर इतिहास रच दिया है।

Related posts

खिचड़ी मेले को लेकर सीएम योगी ने ली बैठक, समय पर तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश

Saurabh

मथुरा वृन्दावन में इस खास अंदाज में मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

bharatkhabar

चुनावों की लिस्ट से गायब रही बेरोजगारी, जनता में बस हिन्दू-मुस्लिम की दावेदारी

bharatkhabar