लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी सत्ताधारी बीजेपी सरकार पर लगातार निशाने साध रही है। इसी क्रम में महंगाई को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 5 अगस्त को लखनऊ में साइकिल यात्रा निकालेंगे।
गुरुवार (5 अगस्त) को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर प्रदेश के सभी जिलों में तहसील स्तर पर साइकिल यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं को पार्टी के वरिष्ठ नेता हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सपा ने इस संबंध में वरिष्ठ नेताओं के नामों की सूची जारी की है।
जिला नेताओं के नाम
- मैनपुरी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा
- आगरा पूर्व सांसद रामजी लाल सुमन
- फिरोजाबाद पूर्व सांसद अक्षय यादव
- अलीगढ़ सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फहाद और पूर्व विधायक जफर आलम
- मथुरा एमएलसी संजय लाठर और एमएलसी उदयवीर सिंह
- एटा रमेश बघेल
- कासगंज पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य
- कानपुर नगर जूही सिंह
- कानपुर ग्रामीण पूर्व मंत्री सुधीर रावत
- कानपुर देहात पूर्व विधायक के. के. सचान
- हाथरस सपा के राष्ट्रीय सदस्य विनोद सविता
- फर्रूखाबाद सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार
- इटावा एमएलसी व प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉ. राजपाल कश्यप
- कन्नौज रूकमणी देवी निषाद
- औरैया पूर्व मंत्री श्रीराम पाल
- झांसी पूर्व मंत्री शिव राम कुशवाहा
- ललितपुर पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत
- जालौन पूर्व मंत्री रामाधार सिंह राजपूत
- बांदा पूर्व मंत्री शिव चरन प्रजापति
- हमीरपुर पूर्व मंत्री तिलक चन्द्र अहिरवार
- महोबा पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा
- चित्रकूट एमएलसी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा डॉ. मान सिंह
- प्रयागराज पूर्व मंत्री जय शंकर पाण्डेय
- फतेहपुर सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद
- प्रतापगढ़ सपा के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज
- कौशाम्बी पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल
- वाराणसी पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा
- वाराणसी महानगर पूर्व मंत्री व विधायक उज्जवल रमण सिंह
- जौनपुर डॉ. विनोद बिन्द (मुगलसराय)
- चन्दौली पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संजय चौहान
- गाजीपुर विधान परिषद पूर्व सदस्य लल्लन यादव
- मिर्जापुर पूर्व मंत्री राम किशोर बिन्द
- भदोही पूर्व विधायक राज नारायण बिन्द
- सोनभद्र पूर्व विधायक विजय सिंह गौंड और प्रदेश अध्यक्ष अनु जनजाति प्रकोष्ठ व्यास जी गौंड
- आजमगढ़ पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा
- बलिया पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर
- मऊ पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. मनोज पाण्डेय
- गोरखपुर विधायक आशुतोष उपाध्याय
- देवरिया सपा के राष्ट्रीय सचिव रामहरी चौहान
- कुशीनगर पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद
- महाराजगंज पूर्व सांसद आलोक तिवारी
- बस्ती पूर्व विधानसभा स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय
- सिद्धार्थनगर पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी
- संतकबीरनगर पूर्व मंत्री राम ललित चौधरी
- गोंडा एमएलसी संतोष यादव सनी
- बहराइच पूर्व मंत्री राकेश वर्मा
- श्रावस्ती विधायक याशर शाह
- बलरामपुर एमएलसी शशांक यादव
- फैजाबाद सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी. पांडेय
- अंबेडकरनगर एमएलसी रामसुन्दर दास निषाद
- बाराबंकी पूर्व मंत्री दयाराम पाल
- सुल्तानपुर पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा
- अमेठी पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव
- हरदोई विधायक व प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा संजय गर्ग
- लखीमपुर खीरी पूर्व मंत्री व विधायक नरेन्द्र वर्मा
- रायबरेली नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी
- सीतापुर पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा
- उन्नाव पूर्व सांसद अन्नू टण्डन
- बरेली सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल
- बदायूं पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव
- पीलीभीत पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार
- शाहजहांपुर एमएलसी सुनील यादव
- मुरादाबाद पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल बच्ची सैनी
- संभल प्रदेश सचिव मांगे राम कश्यप
- बिजनौर पूर्व सांसद जावेद अली खान
- रामपुर पूर्व सांसद व विधायक तंजीम फातिमा
- अमरोहा पूर्व मंत्री मूलचन्द्र चौहान
- मेरठ पूर्व विधायक स्वामी ओमवेश
- गाजियाबाद राज कुमार भाटी
- हापुड़ सपा के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति
- बुलंदशहर सपा अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना यासीन उस्मानी
- नोएडा पूर्व मंत्री किरन पाल कश्यप
- गौतमबुद्धनगर पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चन्द्र नागर
- बागपत बीर सिंह यादव नि0 जिलाध्यक्ष
- सहारनपुर पूर्व सांसद तबस्सुम हसन, जिलाध्यक्ष रुद्रसेन चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर, पूर्व विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक माविया अली
- मुजफ्फरनगर प्रमोद त्यागी
- शामली पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप