धर्म यूपी राज्य

मथुरा वृन्दावन में इस खास अंदाज में मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

mathura मथुरा वृन्दावन में इस खास अंदाज में मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

नई दिल्ली। वृन्दावन के विश्वविख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 23 अगस्त से मनाया जा रहा है इस साल वृन्दावन में जन्माष्टमी का पर्व 23 और 24 दो दिन मनाया जाएगा। 23 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया गया और 24 को भी इस पर्व को पूरी तैयारियों के साथ व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है। पर्व को मनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। आज मध्य रात्रि में कान्हा का जन्म होने के बाद रात एक बज कर 55 मिनट पर मंगला आरती होती है। मंगला आरती साल में केवल एक बार, जन्माष्टमी पर ही होती है। 

shrikrishan मथुरा वृन्दावन में इस खास अंदाज में मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बता दें कि पर्व की तैयारियों के चलते बांकेबिहारी के मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंदिर में पूजा को लेकर भी सारे इंतेजाम किए गए हैं। मंदिरों और वृन्दावन को ऐसे सजाया गया है जैसे आज ही कान्हा का जन्म हुआ होष मंदिर के सेवायत पुजारी अशोक गोस्वामी ने बताया ”वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 23 अगस्त की रात 12 बजे गर्भगृह में ठाकुर जी का महाभिषेक किया जाएगा। रात एक बज कर 55 मिनट पर मंगला आरती की जाएगी। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने रूपरेखा तैयार कर ली है।  

janmashtami मथुरा वृन्दावन में इस खास अंदाज में मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

वहीं गोस्वामी ने बताया, “आरती के बाद रात दो बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक बांकेबिहारी के दर्शन किए जा सकेंगे। फिर सुबह सात बज कर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक नन्दोत्सव मनाया जाएगा।”  नन्दोत्सव के अवसर पर मंदिर के कपाट खुलने पर, कान्हा के जन्म की खुशी में खिलौने, बर्तन, वस्त्र, रुपये, मिठाई, फल, मेवा लुटाए जाएंगे। दधिकांधा में केसर दही श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। उसके बाद सभी कान्हा के दर्शन करेंगे और अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करेंगे।

Related posts

यूपी में भी होगा महागठबंधन, कांग्रेस-आरएलडी-सपा होंगे एक साथ!

kumari ashu

गणेश जी को मोदक को इतना पसंद है-जाने वजह

mohini kushwaha

पंजाब चुनाव में AAP का मुख्यमंत्री चेहरा कौन? सीएम केजरीवाल करेंगे आज घोषणा

Neetu Rajbhar