Breaking News featured खेल

भारत की दरियादिली, दिल की बीमारी से जूझ रहे पाक खिलाड़ी का होगा भारत में इलाज

Former Pakistan Hockey Player Mansoor Ahmad 1524813639 भारत की दरियादिली, दिल की बीमारी से जूझ रहे पाक खिलाड़ी का होगा भारत में इलाज

नई दिल्ली। दिल की बीमारी से जूझ रहे पाकिस्तान की हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अहमद दिल का प्रत्यारोपण कराने के लिए भारत से मदद मांगी थी, जिसके अगले ही दिन भारत के अस्पतालों और गैर सरकारी संगठनों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। बता दें कि मंसूर को दिल की बीमारी है और उन्होंने अपने इलाज के लिए भारत में मदद की गुहार करते हुए वीडियो जारी किया था। समझा जा रहा है कि उन्हें कुछ साल पूर्व लगाए गए पेसमेकर एवं स्टेंट के कारण अब हृदय संबंधित समस्याएं हो रही हैं। Former Pakistan Hockey Player Mansoor Ahmad 1524813639 भारत की दरियादिली, दिल की बीमारी से जूझ रहे पाक खिलाड़ी का होगा भारत में इलाज

दिल्ली के अस्पताल ‘कालरा हास्पिटल एंड एसआरसीएनसी’ और फोर्टिस ग्रुप हॉस्पिटल्स ने उन्हें मुंबई और चेन्नै में हार्ट ट्रांसप्लांट और पूरा इलाज मुफ्त देने की पेशकश की है। अस्पताल की ओर से इस आशय का एक पत्र भारत स्थित पाकिस्तानी दूतावास को सौंपा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि मंसूर को तत्काल चिकित्सा की जरूरत है और मंसूर मानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच के मौजूदा राजनीतिक एवं समाजिक तनावों के बावजूद उन्हें भारत से सहायता मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चेन्नई हॉकी एसोसिएशन एवं चेन्नई के कुछ सर्जनों ने भी मंसूर को मदद देने की पेशकश की है। साल 1992 ओलम्पिक खेलों में मंसूर ने पाकिस्तान की हॉकी टीम के साथ कांस्य पदक जीता था। इसके आलावा, वह सिडनी में 1994 में हुए विश्व कप को जीतने वाली पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे। मंसूर ने करीब चार या पांच साल पहले सर्जरी कराई थी, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

Related posts

आगरा के निजी अस्पतालों ने की अच्छी पहल, नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी

Aditya Mishra

जनता ने दिया रोजगार और मंहगाई के मुद्दों पर पीएम मोदी का साथ, सर्वे में खुलासा

Rani Naqvi

पांच दिनों में एसबीआई ने 83,702 करोड़ जमा और 4,416 करोड़ के नोट बदले

Rahul srivastava