featured देश

बिना बच्चों के पीएम मोदी कैसे मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस?

indepenent 1 बिना बच्चों के पीएम मोदी कैसे मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस?

15 अगस्त का दिन भारत की आजादी को बयां करता हुआ एक शानदार दिन है। इस दिन भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। इसीलिए हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मानाया जाता है। इस बार 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।

modi बिना बच्चों के पीएम मोदी कैसे मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस?
लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इस बार हमेशा से थोड़ा हटकर स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही पीएम की सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए लालकिए के कुछ इलाकों पर खास कोटिंग की गई है। वहीं इस बार के कार्यक्रम में पुलिस और सेना का बैंड शामिल नही होगा और एक वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए इसका प्रसारण किया जाएगा।

जगह जगह हैंड सैनेटाइजर का भी इंतजाम किया गया है। कार्यक्रम में सिर्फ आमंत्रित लोग ही शामिल हो पाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिकारियों, डिप्लोमेट समेत मीडिया और पब्लिक के करीब 4000 से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहादुर और बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति और पुलिस पद से सम्मानित किया जाता है। गृह मंत्रालय ने पदक विजेता पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी कर दी है।

इस लिस्ट के तहत कुल 215 पुलिसकर्मियों को बहादुरी के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं 80 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। 631 पदक बेहतर सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों को दिए जाएंगे। इस लिस्ट के तहत जम्मू कश्मीर के 53 जवान शामिल हैं। वहीं दिल्ली पुलिस के 16 जवान शामिल हैं।

https://www.bharatkhabar.com/imd-alert-heavy-rain-in-jaipur-rajasthan/
स्वतंत्रता दिवस पर इंडिया गेट, लाल किला और विजय चौक इलाके में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही सभी इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के सभी इंतेजामों के मद्दे नदर पूरेदेश भर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

Related posts

IND vs AUS: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे, जानें कब, कहां और कैसे देखें

Rahul

राहुल ने कहा : मोदी जी का मॉडल जनता से लूट, उद्योगपति दोस्तों को छूट

shipra saxena

हिंसा के बाद एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, इन 37 किसान नेताओं पर हुई FIR

Aman Sharma