लाइफस्टाइल

Infertility: अगर की ये गलतियां, तो नहीं बन पाएंगी मां

pregnant Infertility: अगर की ये गलतियां, तो नहीं बन पाएंगी मां

किसी भी महिला के लिए दुनिया का सबसे बड़ा खुशी का दिन वह होता है जब वो मां बनती है। लेकिन आज के इस आधुनिक काल में लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण कुछ महिलाएं मां नहीं बन पाती है। इसके अलावा, शरीर में हार्मोनल असंतुलन होने की वजह से महिलाएं इनपर्टिलिटी का शिकार हो जाती हैं।

अगर कोई महिला गर्भधारण करने में असमर्थ है तो उसके मन में डर और आशंकाएं पैदा होने लगती हैं। इन आशंकों को दूर करने के लिए और इनफर्टिलिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक्सपर्ट कुछ सलाह देते हैं। आज हम उसी के बार में जानते हैं।

एक्पर्ट का मानना है कि शरीर में जो भी पोषक तत्वों की कमी शरीर का वजन शारीरिक या मानसिक तनाव, नशीली दवाओं का इस्तेमाल आदि महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बाधित करता है।

शोध के अनुसार, धूम्रपान करना भी महिला के बांझपन का कारण बन रहा है। इसके अलावा बार-बार गर्भनिरोधक गोलियां खाना से भी मां बनने में परेशानी हो सकती है। ये दवाएं शरीर के प्राकृतिक हार्मोन के उत्पादन में बाधा डालती हैं जिससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। 

महिलाओं में बांझपन के कई कारण हो सकते हैं। अगर किसी महिला की फैलोपियन ट्यूब में सेक्सुअली ट्रांस्मिट डिजीज या कोई सर्जरी की वजह से इंफेक्शन हो जाता है तो यह गर्भधारण की संभावना को कम कर देता है।

इसके अलावा पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द भी महिलाओं में बांझपन के सबसे सामान्य कारणों में से एक माना जाता है। आजकल की व्यस्त जीवनशैली को देखते हुए स्ट्रेस होना भी आम है। ऐसे में तनाव भी महिलाओं में बांझपन की वजह बन सकता है।

महिलाओं के लिए नशीले पदार्थों का सेवन जैसे शराब, तंबाकू, सिगरेट आदि भी प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए महिलाओं को नशीले पदार्थ से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

Related posts

अपनायें ये आसान होम रेमिडी और दूर करें पसीने की बदबू

Nitin Gupta

WORLD AIDS DAY 2021: ‘विश्व एड्स दिवस’ आज, जानें इस साल की थीम और इतिहास

Neetu Rajbhar

MuskMelon Seeds benefits: खरबूजे के बीचों में होते हैं ये अद्भुत गुण, जानिए इसके फायदे और नुकसान

Neetu Rajbhar