featured देश

Himachal Election: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, जानिए क्या-क्या मुफ्त देने के किए वादे

जेपी नड्डा Himachal Election: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, जानिए क्या-क्या मुफ्त देने के किए वादे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Election) की तैयारियां जोरों पर है। और इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शिमला में पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसमें जनता को कई मुक्त वादे किए गए हैं। भाजपा ने दावा किया है कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। गरीब तबके की महिलाओं को देवी अन्नपूर्णा योजना के तहत सालाना रूप से तीन फ्री घरेलू सिलेंडर दिए जाएंगे।

महिला सशक्तिकरण से जुड़ी 11 योजनाएं

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को साधने के लिए महिला सशक्तिकरण से जुड़ी 11 योजनाओं को शामिल किया है।

जिसके तहत मुख्यमंत्री शगुन योजना की रकम को 31000 से बढ़ाकर ₹51000 करने की घोषणा की गई है वही 12वीं कक्षा की शेष 5000 रैंक पाने वाली छात्राओं को प्रतिमाह 2500 रुपए देने का वादा किया है।

स्कूली छात्राओं को साइकिल और स्कूटी वितरण का किया वादा

छात्रों को लुभाने के लिए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में स्कूली छात्रों को साइकिल और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली होनहार छात्राओं को स्कूटी देने का वादा किया है। 

किसान, जवान, बेरोजगार युवकों पर भाजपा का फोकस

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा फोकस खासतौर पर किसानों पर है क्योंकि प्रदेश सेब की खेती के लिए जाना जाता है। 

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए भाजपा हिम स्टार्ट अप योजना की शुरुआत करेगी।

Related posts

खेसारी लाल यादव का एक और धमाकेदार गाना रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल

Shailendra Singh

सेंसेक्स-बीएसई बढ़त के साथ हुआ बंद, निवेशकों की बाजार में दिलचस्पी ने दिलाई रौनक

Trinath Mishra

घाटी में हुर्रियत की स्टिंग ने खोली पोल, NIA कर रही है फंडिंग की जांच

piyush shukla