featured लाइफस्टाइल हेल्थ

वर्जिनिटी के लिए क्यों सर्जरी करवा रही लड़कियां, Hymenoplasty भारत का सबसे खतरनाक ट्रेंड?  

navbharat times वर्जिनिटी के लिए क्यों सर्जरी करवा रही लड़कियां, Hymenoplasty भारत का सबसे खतरनाक ट्रेंड?  

मौजूदा समय में लड़कियां हाइमनोप्लास्टी यानी सेक्स के बाद हाइमन रिस्टोर करवाने के लिए सर्जरी करवा रही हैं। ऐसी लड़कियों का तादाद हर दिन बढ़ती जा रही है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है हाइमनोप्लास्टी और लड़़कियां इस सर्जरी को क्यों करवा रही हैं?

वर्जिनिटी के लिए क्यों सर्जरी करवा रही लड़कियां?

आजकल के इस दौरान में सेक्स बहुत ही आम बात हो चुकी है। लगभग 18 साल की उम्र की बात से ही लड़का लड़की में सेक्स करने की उत्तेजना जागने लगती है। ऐसे में लड़कियां अपनी वर्जनिटी खो देती हैं जिसे वापस पाने के लिए कई लड़कियां हाइमनोप्लास्टी यानी सेक्स के बाद हाइमन रिस्टोर करवाने के लिए सर्जरी करवा रही हैं। अब हम आपको बताते हैं कि हाइमोप्लास्टी क्या होती है और ये कैसे लड़कियों की वर्जनिटी को वापस ला देती है।

क्या होती है हाइमनोप्लास्टी?

हाइमेन रिपेयर यानि कि वर्जिनिटी को वापस से पाने की सर्जरी है। इसे हाइमेनोप्लास्टी कहा जाता है। फटी हुई झिल्ली को इस सर्जरी से वापस से पहले जैसा बनाया जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक लड़कियों के वेजाइना में एक मेंबरेन(झिल्ली) होती है जिसे हाइमन कहा जाता है। सेक्स के बाद या कई बार जो लड़कियां खेलकूद में होती है, उनका ये मेंबरेन डैमेज हो जाता है। डॉक्टर इस झिल्ली को सर्जरी के जरिए फिर रिस्टोर कर देते हैं जिसे हाइमनोप्लास्टी कहा जाता है। पिछले 15 सालों में हाइमनोप्लास्टी का चलन बढ़ा है और अविवाहित लड़कियां इस तरह की सर्जरी कराने के लिए ज़्यादा आ रही हैं।

हाइमन रिस्टोर करवाने वाली 20 से 30 की लड़कियां  

हाइमन रिस्टोर करवाने के लिए आने वाली ज़्यादातर लड़कियों की उम्र 20 से 30 के बीच होती है और ये लड़कियां शादी से पहले सेक्शुअली एक्टिव या पार्टनर के साथ शारिरीक संबंध में होती हैं और शादी से पहले हाइमनोप्लास्टी के लिए आती हैं। भारत में अगर लड़की वर्जिन नहीं है तो लड़की कुंवारी नहीं है का स्टेटमेंट की वजह से हाइमनोप्लास्टी का चलन बढ़ता जा रहा है। लड़की की वर्जिनिटी पर सवाल अक्सर उठते रहते हैं ऐसे में अब ज्यादातर लड़कियां सेक्स करने के बाद हाइमनोप्लास्टी करवा रही हैं ताकी उनके केरेक्टर पर सवाल न उठे।

कितनी है हाइमनोप्लास्टी की कीमत?

हाइमनोप्लास्टी की कीमत भारत में 45-50 हज़ार रुपए के बीच आती है। लेकिन सरकारी अस्पताल में खर्च एकदम न के बराबर हो जाता है। यही कारण है कि सरकारी अस्पतालों में इस तरह के इलाज को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मनीषा कोईराला, जूही चावला से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक, वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आएंगी ये 18 एक्ट्रेास

हाइमनोप्लास्टी के नुकसान

हाइमनोप्लास्टी जो आज तेजी से बढ़ रहा है इसके काफी नुकसान भी हैं। जिस सर्जरी को महिलाएं बड़ी आसानी से करवा रही हैं और अपने पति के लिए वर्जिनिटी वापस चाहती हैं वो सर्जरी काफी घातक इन्फेक्शन का कारण बन सकती है। महिलाओं को इससे काफी ज्यादा दिक्कतें हो सकती हैं। ऑर्गेज्म में कमी के साथ-साथ एक बार इन्फेक्शन ठीक होने के बाद भी इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। एक साधारण सा यूरिन इन्फेक्शन भी घातक साबित हो सकता है। इतना ही नहीं इस सर्जरी के बाद भविष्य में सेक्स लाइफ को भी खतरा हो सकता है।

Related posts

PM मोदी की सभा में महिला का हंगामा, बोली PMO में नहीं हो रही सुनवाई

shipra saxena

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भूपेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा-सरकार अपने वादे निभाने में रही कामयाब

Rani Naqvi

MP कांग्रेस के घोषणा पत्र में RSS के बैन पर भड़की BJP,कहा न मंदिर बनने देंगे न ही शाखा लगने देंगे

mahesh yadav