featured राज्य

हरियाणा : भिवानी में पहाड़ दरकने से हुआ बड़ा हादसा, अब तक 4 की मौत, मलबे में दबे कई लोग

Optimized Bhiwani हरियाणा : भिवानी में पहाड़ दरकने से हुआ बड़ा हादसा, अब तक 4 की मौत, मलबे में दबे कई लोग

हरियाणा के भिवानी जिले में माइनिंग साइट पर एक बड़ा हुआ । दादम माइनिंग जोन में हुए इस हादसे में करीब 12 गाड़ियां दब गई हैं।

यह भी पढ़े

राजधानी लखनऊ में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां, चेहरे पर नहीं दिखे मास्क

 

जानकारी के मुताबिक खनन में इस्तेमाल होने वाली कई मशीनें मलबे में दब गईं।

प्रशासनिक अमला मौके पर राहत कार्य में जुटा है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं,हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि भिवानी लैंडस्लाइड हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भिवानी में एक खनन खदान में भूस्खलन हुआ। शुरुआती जानकारी में हरियाणा पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोग घायल हो गए और कई लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि मलबे में 15-20 लोगों के फंसे हो सकते हैं।

भिवानी की खदान में बड़े स्तर पर खनन कार्य होता है। प्रदूषण के चलते खनन कार्य पर 2 महीने की रोक लगी हुई थी। जिसके बाद एनजीटी ने गुरुवार को रोक को हटा दिया था और शुक्रवार से खनन कार्य शुरू हुआ था। लेकिन नए साल की शुरुआत के साथ ही भिवानी में बड़ा हादसा हो गया।

Optimized Bhiwani हरियाणा : भिवानी में पहाड़ दरकने से हुआ बड़ा हादसा, अब तक 4 की मौत, मलबे में दबे कई लोग

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा, “भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।”

chief, minister, rohtak, bjp, workers, rohtak, hariyana

जानकारी के अनुसार खनन में प्रयोग होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें भी मलबे में दब गई है। वहीं, पहाड़ के दरकने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल, घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों व आमलोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

Related posts

गाड़ी में शराब पीने वाले हो जाएं खबरदार, नहीं तो सजा के साथ भरना पड़ेगा जुर्माना

Sachin Mishra

पंचतत्व में विलीन होंगे आज CDS बिपिन रावत, अंतिम दर्शन करने वालों का लगा तांता

Neetu Rajbhar

प्रयागराज: प्रताड़ना से परेशान महिला तीन बच्चों के साथ यमुना नदीं में कूदी, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh