नई दिल्ली: यातायात नियमों की धज्जी उड़ाने वाले अब हो जाएं खबरदार। क्योंकि अब यातायात नियम को तोड़ने वालों को 2 साल तक की सजा के साथ 15 हजार रूपए का जुर्माना भी भरना पड़ेगा। अगर आप भी वाहन चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी है।
सड़क परिवाहन मंत्रालय ने मामले मे दी जानकारी
सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ रविवार को दी गई जानकारी में कहा गया है कि मोटर वाहन अधिनियम की धारी 185 के तहत अगर कोई व्यक्ति पकड़ा जाता है तो उसको पहली बार के लिए दस हजार जुर्माना और 6 महीने की जेल होगी। वहीं अगर दूसरी बार भी ऐसी गलती में कोई व्यक्ति पकड़ा जाता है तो उसको 2 साल की सजा के साथ 15000 रूपए का जुर्माना भरना पड़ेगा।
वाहन चालक को रखनी पड़ेगी सॉफ्ट कॉपी
बता दें कि नई ट्रैफिक नियम के मुताबिक वाहन चालक को अपने सभी दस्तावेजों को मोबाइल पर स्टोर करके रखना होगा। इस नए नियम में ओरिजनल दस्तावेज रखने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में अगर कभी ट्रैफिक पुलिस आपसे या किसी से वाहन संबंधी जरूरी दस्तावेज मांगती है तो वाहन चालक अपनी सॉफ्ट कॉपी दिखा सकता है।
ये है सड़क सुरक्षा नियम 2020 की विस्तृत जानकारी
1- सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस नए कानून में ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों को तोड़ने वालों पर 1 लाख रूपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं सड़क पर तेज रफ्तार चलाने वालों पर अब ट्रैफिक पुलिस कम से कम 1000 और ज्यादा से ज्यादा 2000 रूपए तक का जुर्माना लगाएगी।
2- नाबालिग बच्चों के गाड़ी चलाने पर सड़क परिवहन मंत्रालय ने बेहद सख्त अपनाया है। इस नए नियम के मुताबिक सड़क सुरक्षा नियम के तहत अगर कोई नाबालिक गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे 25 हज़ार रुपए का जुर्माना और उसकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जायेगा। इसके साथ ही उक्त नाबालिक का ड्राइविंग लाइसेंस 25 की उम्र तक नहीं बन पायेगा।
3- इसके साथ ही ड्राइव करने के दौरान फोन पर बात करने वालों पर भी सड़क परिवाहन विभाग ने एक नया नियम बनाया है, जिसमें नए ट्रफिक नियम के मुताबिक अब जो लोग ड्राइविंग करने के दौरान मोबाइल पर बात करते हैं ऐसे लोगों पर 5 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक जम्प करने वालों को, गलत दिशा में ड्राइव करने वालो को, खतरनाक ड्राइविंग करने वालो को और बेवजह ट्रैफिक जाम करने वालो की भी अब खैर नहीं होगी, क्यों कि ऐसे तमाम लोगों को भारी जुर्माना चुकाना पड़ेगा।
ये हैं यातायात के नए नियम और चालान की नई सूची–
यातायात के नियम का उल्लंघन |
पुराना चालान / जुर्माना |
नया चालान / जुर्माना |
सामान्य |
100 रूपये |
500 रूपये |
सड़क विनियमन उल्लंघन के नियम |
100 रूपये |
500 रूपये |
यातायात अधिकारीयों के आदेशों की अवहेलना करना |
500 रूपये |
2,000 रूपये |
बिना लाइसेंस के वाहनों का अनाधिकृत उपयोग करना |
1,000 रूपये |
5,000 रूपये |
बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना |
500 रूपये |
5,000 रूपये |
योग्य नहीं होने के बावजूद ड्राइविंग करना |
500 रूपये |
10,000 रूपये |
सामान्य से अधिक वाहन पर |
कुछ नहीं |
5,000 रूपये |
अधिक गति होने पर |
400 रूपये |
1,000 रूपये |
खतरनाक ड्राइविंग होने पर |
1,000 रूपये |
5,000 रूपये तक |
शराब पी कर गाड़ी चलाने पर |
2,000 रूपये |
10,000 रूपये |
तेजी / रेसिंग करने पर |
500 रूपये |
5,000 रूपये |
बिना परमिट के वाहन चलाने पर |
5,000 रूपये तक |
10,000 रूपये तक |
एग्रेगेटर (लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन) |
कुछ नहीं |
25,000 से 1 लाख रूपये तक |
ओवरलोडिंग होने पर |
2,000 रूपये और प्रति अतिरिक्त टन पर 1,000 रूपये |
20,000 रूपये/ प्रति अतिरिक्त टन पर 2,000 रूपये |
यात्रियों की ओवरलोडिंग होने पर |
कुछ नहीं |
1,000 रूपये प्रति अतिरिक्त यात्री |
सीट बेल्ट न लगाने पर |
100 रूपये |
1,000 रूपये |
2 पहिला वाहनों पर ओवरलोडिंग होने पर |
100 रूपये |
2,000 रूपये और 3 महीने के लिए लाइसेंस की अयोग्यता |
हेल्मेट्स नहीं लगाने पर |
100 रूपये |
1,000 रूपये और 3 महीने के लिए लाइसेंस की अयोग्यता |
इमरजेंसी वाहनों के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं कराने पर |
कुछ नहीं |
1,000 रूपये |
बीमा के बिना ड्राइविंग करने पर |
1,000 रूपये |
2,000 रूपये |
किशोरों द्वारा किया गया अपराध पर |
कुछ नहीं |
1. अभिभावक या मालिक को दोषी माना जायेगा. 2. 3 साल की कैद के साथ 25,000 रूपये. 3. किशोरी पर जेजे अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जायेगा. 4. वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाये |