Breaking News featured देश पंजाब भारत खबर विशेष

हरियाणा चुनाव: भाजपा को दिग्गज कांग्रेसियों ने दी जबरदस्त टक्कर

hariyan maharashtra election हरियाणा चुनाव: भाजपा को दिग्गज कांग्रेसियों ने दी जबरदस्त टक्कर

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा के लिए मतगणना के रुझान दिखा रहे हैं कि राज्य में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनना एक बेहतर फैसला था। पार्टी की स्थिति पहले से बेहतर हुई है और इसमें अनुभवी नेताओं का योगदान रहा है। कांग्रेस ने सभी एग्जिट पोल को गलत साबित कर दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल ने हरियाणा में हाल ही में पार्टी संगठन के नए सिरे से गठन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। हुड्डा और राज्य इकाई की अध्यक्ष कुमारी शैलजा दोनों अहमद पटेल के करीबी हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ दी है। उधर, पार्टी की मुंबई इकाई में लोकसभा चुनाव के बाद मिलिंद देवड़ा के पद से इस्तीफे के बाद एकनाथ गायकवाड़ को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाना पार्टी के लिए फायदेमंद रहा। इन कदमों से संकेत मिलता है कि कांग्रेस सोनिया युग में लौट रही है। दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख पद के लिए पार्टी ने अलका लांबा या कीर्ति आजाद की जगह अनुभवी नेता सुभाष चोपड़ा को नियुक्त किया है।

Related posts

लखनऊ में महिला सुरक्षा को पहली प्राथमिकता, होंगे विशेष इंतजाम

Aditya Mishra

भाजपा ने विकास की राजनीति का युग शुरू किया: अमित शाह

bharatkhabar

विधानसभा चुनाव 2022 में होगी लोकतांत्रिक क्रांति- अखिलेश यादव

Aditya Mishra