featured देश

भाजपा ने विकास की राजनीति का युग शुरू किया: अमित शाह

Amit shah 05 भाजपा ने विकास की राजनीति का युग शुरू किया: अमित शाह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने देश में कार्य निष्पादन की राजनीति के युग की शुरुआत की है। उन्होंने राज्यों से सुशासन लाने और योजनाओं को लागू करने में बड़ी भूमिका निभाने को कहा। शाह ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उन योजनाओं को दोहराने को कहा, जो अन्य भाजपा शासित राज्यों में सफलतापूर्वक चल रही हैं।

Amit shah 05

दिन भर चलने वाली भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा, “भाजपा ने देश में कार्य निष्पादन की राजनीति शुरू की है और दबे-कुचले लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं देने के अलावा उनका लक्ष्य निर्णायात्मक, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देना है।”

शाह ने कहा कि गरीब समर्थक एक कल्याणकारी राज्य की स्थापना और आम लोगों के जीवन में बदलाव लाना केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि देश के विकास में राज्य एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में भाजपा शासित ऐसी सरकारें हैं, जो अपने काम के बल पर बार-बार निर्वाचित होती हैं। भाजपा नीत राजग सरकार की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा, “मोदी सरकार ने भारतीय संस्कृति का काफी मान बढ़ाया है और वह इसे एक नई उंचाई पर ले गई है। जिस तरह से दुनिया भारत में बदलाव को देखती है।”

बाद में संवाददाताओं से बातचीत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बैठक मुख्य रूप से गरीबों, मध्य वर्ग के लोगों, उपेक्षित वर्गो, किसानों और मजदूरों के कल्याण पर केंद्रित है। संवाददाता सम्मेलन में अमित शाह के हवाले से फडणवीस ने कहा,”देश के विकास में राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देश भर में तीन हजार से ज्यादा भाजपा के विधायक हैं और तीन सौ से अधिक सांसद हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की 37 प्रतिशत जनसंख्या भाजपा शासित राज्यों में है, जो देश का 52 प्रतिशत भू-भाग है और इन राज्यों का देश के सकल घरेलू उत्पाद में 41 प्रतिशत योगदान है। फडणवीस ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में त्वरित विकास और बदलाव देश के सुशासन में योगदान करेगा। बैठक के प्रथम सत्र में पार्टी के ‘अंत्योदय’ दृष्टिकोण के संबंध में बैठक में मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों में चल रहीं प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सत्र के संयोजक थे। पार्टी के सुशासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस बैठक में भाजपा के उपमुख्यमंत्रियों और राज्य विधानसभाओं में पार्टी के विपक्ष के नेता भी भाग ले रहे हैं।

Related posts

उत्‍तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 157 संक्रमितों की मौत, 2287 नए कोरोना केस  

Shailendra Singh

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी, कोरोना से सही होने के 3 महीने बाद लगेगी वैक्सीन

pratiyush chaubey

INX मीडिया मामले में दिल्ली HCने पी चिदंबरम की बेल याचिका पर CBI को नोटिस भेज मांगा जवाब

Rani Naqvi