featured धर्म

14 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 14 दिसंबर 2022 का बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इन दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा बुद्धि का विकास होगा। शरीर नयी ऊर्जा से भरा हुआ महसूस होगा। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

वृषभ
आज का दिन आपके लिए कोई अच्छी खुशखबरी लेकर आएगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके माता-पिता में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका हैं।

मिथुन
आज का दिन आपके व्यावसाय मे कुछ परेशानियां लेकर आएगा। आपको धन हानि वो सकती है। आपका अपने साथी को लेकर किसी से वाद-विवाद भी हो सकता हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क
आज का दिन आपके व्यावसाय मे कुछ परेशानियां लेकर आएगा। छात्रों का अपने पिता से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता हैं। आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहेगा। सिर दर्द की शिकायत रह सकती हैं। ऐसे में मन में बेचैनी का भाव भी रहेगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी परिवार के सदस्य के विवाह की बात चल सकती है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी। छोटे बच्चे आज मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

तुला
आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे। कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं का मन आज के दिन अपने घर के कामों में ज्यादा लगेगा। आज परिवार के किसी सदस्य को कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या चल रही है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के मन में सरकारी काम करने की लालसा जागेगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

धनु
आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा और आपका अपने भाई-बहनों के साथ संबंध और मजबूत होगा। आपका कोई मित्र आपसे नाराज हो सकता है।

मकर
आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति प्रदान करने वाला रहेगा। सरकारी अधिकारी आज के दिन अपने काम को लेकर असंतुष्ट रहेंगे। ज्यादातर समय सामाजिक कार्यों में लगेगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। वहीं आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए खर्चीला होने वाला हैं। अनावश्यक खर्चें बढ़ जायेंगे जिससे वित्तीय नुकसान होने की आशंका हैं। आपकी बचत भी खत्म हो सकती है।

मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। उधार दिया धन आपको वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच कई बातों को लेकर मन-मुटाव होने की आशंका हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती है।

Aaj Ka Panchang: आज 14 दिसंबर 2022 बुधवार का दिन है। पौष मास की कृष्ण पक्ष पञ्चमी 09:21 PM तक उसके बाद षष्ठी है ।सूर्य वृश्चिक राशि में योग-मघा , करण-वणिज और विष्टि पौष मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 14 दिसंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- षष्ठी 11:42 PM तक उसके बाद सप्तमी
  • नक्षत्र मघा 05:16 AM, Dec 15 तक
  • करण-वणिज और विष्टि
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-मघा
  • वार-बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:03 AM
  • सूर्यास्त– 5:38 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-11:00 PM ,14 दिसंबर
  • चन्द्रास्त- 12:08 PM,15 दिसंबर
  • राहु काल -12:21 PM से 01:40 PM तक

Related posts

पंजाब में राहुल का बड़ा मेगा शो, उम्मीदवारों के संग स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे मत्था, वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित

Neetu Rajbhar

सुनीता बेबी डांस ने ‘मस्त भरोटा’ पर दर्शकों को कैसे किया मदहोश

Trinath Mishra

अयोध्या से पहले मुंबई में खुलेगा ‘राम मंदिर’!

shipra saxena