featured दुनिया

Top Billionaires List: एलोन मस्क को पछाड़ ये बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

124485204 tv075719297 Top Billionaires List: एलोन मस्क को पछाड़ ये बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Top Billionaires List: विश्व के टॉप 10 रईसों की सूची में इस बार बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है।  टेस्ला फाउंडर एलन मस्क से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज उनसे छिन गया है। अब ये ताज फ्रेंच उद्योगपति बर्नार्ड अर्नाल्ट के सिर सजा है।

ये भी पढ़ें :-

14 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

बर्नार्ड अर्नाल्ट ने मस्क को पछाड़ा
फोर्ब्स के मुताबिक, फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट 186.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे रईस शख्स बन गए हैं। वहीं, ट्विटर डील के बाद से खबरों में बने रहने वाले एलन मस्क को अपनी संपत्ति में आई गिरावट का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

मस्क की नेटवर्थ 181.3 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि, उनके और अर्नाल्ट के बीच अधिक फासला नहीं है। दोनों के नेटवर्थ में महज 5.2 डॉलर का ही फर्क है।

जेफ बेजोस को पछाड़कर नंबर वन बने थे मस्क
दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क ने साल 2021 में अमेजन के जेफ बेजोस पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बने थे। उस दौरान उनकी संपत्ति 188 अरब डॉलर थी। जो बेजोस 187 डॉलर से महज 1 अरब डॉलर कम थी। लेकिन इस साल ट्विटर डील के बाद से लगातार विवादों में घिरे मस्क की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई है।

Related posts

वसुंधरा के बजट पर पायलट का सवाल, क्या आठ महीने में पूरे कर देंगी वादे

Vijay Shrer

अल्मोड़ा: कुलदीप इंदौरा ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, कहा- सरकार के खिलाफ है माहौल

Saurabh

योगी का एक्शन, गन्ना समितियों से 355 लोगों को दिखाया बाहर का रास्ता

Rahul srivastava