मनोरंजन featured शख्सियत

बर्थडे स्पेशल: अर्जुन कपूर ने इस डर की वजह से तोड़ा था “खान परिवार” की बहू से अपना रिश्ता

12 47 बर्थडे स्पेशल: अर्जुन कपूर ने इस डर की वजह से तोड़ा था "खान परिवार" की बहू से अपना रिश्ता

नई दिल्ली।  फिल्म ‘इश्क्जादे’ से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले अर्जुन कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे है।  अर्जुन कपूर 26जून 1985 को मुंबई में बोनी कपूर और मोना शूरी के घर पैदा हुए थे। आज हम आपको अर्जन कपूर के उन लम्हों से रुबरू कराने जा रहे हैं जो शायद ही आपको पता हो।

12 47 बर्थडे स्पेशल: अर्जुन कपूर ने इस डर की वजह से तोड़ा था "खान परिवार" की बहू से अपना रिश्ता

अर्जुन ने अपनी पहली फिल्म परणीति चोपड़ा के साथ इश्क्जादे’की थी। जिसके लिए अर्जुन को बेस्ट ऐक्टर की सूची में शुमार किया गया था। अर्जुन को उनकी पहली फिल्म इश्क्जादे के लिए काफी सराहा गया था।

पर क्या आपको पता है कि फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का वजन काफी ज्यादा था जिसे कम करने में सलमान खान ने उनकी काफी मदद की थी।
अर्जुन कपूर बॉलीवुड में अगर सबसे ज्यादा किसी से प्रभावित होते हैं तो वो सलमान खान है जिन्हें अर्जुन कपूर अपनी प्रेरणा मानते हैं।

इश्क्जादे के रुप में शुरूआत

यूं तो सभी इस बात को जानते हैं कि अर्जुन ने अपना फिल्मी सफर की शुरूआत इश्क्जादे के रुप में थी पर क्या आपको पता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत असिस्टेंट डायरेक्टर  के रूप में फिल्‍म ‘कल हो ना हो’ से की थी इसके अलावा अर्जुन ने फिल्‍म ‘नो एंट्री’ और ‘वांटेड’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में काम किया था।

ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने बहन जाह्नवी कपूर से मांगी माफी, बदले में मिला ये जवाब

अर्जुन कपूर जिन्हें अपनी प्रेरणा मानते हैं उनही की भाभी यानि की मलाइका अरोड़ा खान के साथ अर्जुन कपूर का नाम जोड़ा गया है इतना ही नहीं अर्जुन कपूर को मलाइका और अरबाज खान के डाइवोर्स का जिम्मेदार भी ठहराया गया है। कहा जाता है कि अर्जुन कपूर ने अपने पापा के कहने पर मलाइका से अपना रिश्ता तोड़ा था। दरअसल बोनी कपूर सलमान खान से अपने रिश्ते को खराब नहीं करना चाहते थे जिस वजह से अर्जुन ने मलाइका से दूरी बना ली।

इश्क्जादे से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले अर्जुन कपूर ने  ‘गुंडे’, ‘टू स्टेट्स’, ‘तेवर’, ‘की एंड का’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘मुबारकां’ जैसी कई फिल्मों को किया है। आज हम अर्जुन कपूर को भारत खबर की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।

Untitled 268 बर्थडे स्पेशल: अर्जुन कपूर ने इस डर की वजह से तोड़ा था "खान परिवार" की बहू से अपना रिश्ता

Mohini Kushwah

Related posts

एप्पल के सीईओ कुक से मिले मोदी, ‘मेक इन इंडिया’ पर हुई चर्चा

bharatkhabar

श्रीमद्भागवत कथा से और भक्तिमय होगा वृंदावन कुंभ, 27 को पहला शाही स्‍नान

Shailendra Singh

बोचहां उपचुनाव में मिली जीत से गदगद हुए तेजस्वी यादव, जानिए जेडीयू, बीजेपी का क्या रहा रिएक्शन

Neetu Rajbhar