featured यूपी

अयोध्या: भव्य रामायण कॉन्क्लेव का अगस्त महीने में होगा आयोजन

अयोध्या: भव्य रामायण कॉन्क्लेव का अगस्त महीने में होगा आयोजन

अयोध्या: धार्मिक नगरी अयोध्या में रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन करने की योजना बनाई गई है। आने वाले अगस्त महीने में इसे आयोजित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के सभी सांस्कृतिक क्षेत्रों में इस तरह के कॉन्क्लेव आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अवध, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, ब्रज और पश्चिमी यूपी शामिल है। यहां भगवान श्रीराम के जीवन से प्रसंगों को प्रस्तुत किया जाएगा। समाज में एकता, मानवता और संस्कृति का विकास हो, यही इस आयोजन का लक्ष्य है।

रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन 29 और 30 अगस्त को किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अयोध्या में एक तरफ जहां राम मंदिर बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ रामायण कॉन्क्लेव जैसे कार्यक्रम आयोजित करके संस्कृति और सभ्यता को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

इसी क्रम में अगस्त महीने में यह आयोजन किया जाएगा। रामायण कॉन्क्लेव में भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर अलग-अलग तरह के आयोजन होंगे। जहां लोक कलाओं का भी सहारा लिया जाएगा। योगी सरकार अयोध्या को बड़े सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। प्रदेश सभी तीर्थ स्थलों को अयोध्या से जोड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं, अयोध्या की तरह ही अन्य जगहों पर भी विकास का प्लान सरकार तैयार कर रही है।

इस कार्यक्रम में रामायण से जुड़े अलग-अलग प्रसंगों पर चित्रकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे। भगवान राम की लीलाओं का सांस्कृतिक मंचन होगा। इसी पर चित्रकला, मूर्तिकला और अभिलेखों के प्रदर्शन होगी। लोक कलाकारों को यहां अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा और उनकी प्रस्तुति भी होगी। कवि सम्मेलन, नौटंकी, भजन-कीर्तन जैसे आयोजन भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

Related posts

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकतः ‘आईएनएस चेन्नई’ बेड़े में शामिल

Rahul srivastava

कर्नाटक की सियासत का असर पहुंचा जयपुर-धरने पर पायलट

mohini kushwaha

जम्मू ग्रेनेड विस्फोट: एक और की हुई मृत्यु, हिजबुल मुजाहिद्दीन के गुर्गे ने फेंका था ग्रेनेड

bharatkhabar