मुंबई। मुंबई के अंबोली इलाके से एक महिला के साथ गैंगरेप की खबरें सामने आ रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता महिला अपने पति के साथ इलाके में किराए का मकान देखने आई थी, लौटते समय रात हो गई और वह अंधेरी पश्चिम के शामनगर में एक महिला के घर पर रुक गई। पीड़िता के मुताबिक उसके पति को तीन आदमी घर से बाहर ले गए और बाकी चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने आठ मे से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक की तलाश जारी है।
previous post