Breaking News featured बिहार

बिहार के बक्सर जेल से 5 कैदी फरार, एक को है फांसी की सजा

Bihar jqil बिहार के बक्सर जेल से 5 कैदी फरार, एक को है फांसी की सजा

बक्सर। फसाल का आज आखिरी दिन है, वहीं बिहार से प्राप्त हो रही खबरों के मुताबिक बक्सर स्थित सेंट्रल जेल से शुक्रवार की रात पांच कैदी फरार हो गए हैं, इस घटना को मद्देनजर रखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया गया है, पुलिस फरार कैदियों के तलाश में जुटी हुई है। यहां आपको बता दें कि जेल अधिकारियों ने इस बारे में बताया है कि फरार हुए कैदियों में से एक को फांसी की सजा भी सुनाई गई थी।

Bihar jqil बिहार के बक्सर जेल से 5 कैदी फरार, एक को है फांसी की सजा

जेल से फरार पांच कैदियों में से एक प्रदीप सिंह, निवासी जिला मोतीहारी को फांसी की सजा है, उसकी दया याचिका राष्ट्रपति भवन में अभी भी लंबित है, इसके साथ अन्य चार कैदी उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। प्राप्त जानकारियों के अनुसार फरार कैदियों ने तड़के करीब तीन बजे अस्पताल वार्डन के शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हुए हैं, फरार कैदियों के नाम बक्सर के सोनू सिंह, आरा के सोनू पांडेय, आरा के उपेंद्र साह, छपरा के देवधारी राय और मोतिहारी के प्रदीप सिंह बताए जा रहे हैं।

Related posts

शोध में आया सामने, भविष्य में 140 साल का होगा इंसान का जीवन

Breaking News

India Corona Cases: भारत में बीते 24 घंटे में मिले 2828 नए कोरोना केस, 14 लोगों की मौत

Rahul

निकाय चुनावः पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

mahesh yadav