featured देश

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी से युवक की मौत

Border नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी से युवक की मौत

जम्मू। पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार की शाम को एकबार फिर से गालीबारी की गई, पाकिस्तान की तरफ से की गई इस गोलीबारी में एक युवकी की मौत भी हो गई है, गौरतलब है पाकिस्तान की तरफ से लगातर इस हफ्ते गोलीबारी की गई है। शुक्रवार की शाम की गई अकारण गोलाबारी के बाद जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Border नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी से युवक की मौत

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने पाकिस्तानी सेना ने पुंछ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों पर स्वचालित, छोटे हथियारों और मोर्टार से शाम 4.55 बजे अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी जवाब दिया। इलाके में भारी गोलीबारी जारी है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी में एक युवक तनवीर अहमद (15) घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पाकिस्तानी जवानों ने गुरुवार को भी जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

 

Related posts

असंभव है कि लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद खुलेगा या नहीं, अब तक यूपी में 227 लोग कोरोना से संक्रमित

Rani Naqvi

अब तक नहीं मिला लापता इजिप्ट एयर के विमान का मलबा

bharatkhabar

फ्लाइट का रुख बदलने पर पेंसेजर ने हाईजैक की जताई आशंका…मचा बवाल

shipra saxena