featured देश राजस्थान

फ्लाइट का रुख बदलने पर पेंसेजर ने हाईजैक की जताई आशंका…मचा बवाल

jet airways 1 1 फ्लाइट का रुख बदलने पर पेंसेजर ने हाईजैक की जताई आशंका...मचा बवाल

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते है और इसी सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने कई लोगों की ख्वाहिशें भी पूरी की है। लेकिन गुरुवार (27-4-17) देर शाम पीएम मोदी के ट्विटर हैंडिल पर एक शख्स ने ऐसा ट्वीट किया कि हड़कंप ही मच गया। ये शख्स फ्लाइट से मुंबई से दिल्ली जा रहा था और मौसम बीच में अचानक खराब हो गया। फिर क्या था इस जनाब ने ट्वीट करते हुए कहा कि शायद ये प्लेन हाईजैक हो गया है।

jet airways 1 1 फ्लाइट का रुख बदलने पर पेंसेजर ने हाईजैक की जताई आशंका...मचा बवाल

दरअसल करीबन 150 यात्रियों को लिए एक जेट एयरवेज का प्लेन 9डब्लू355 सुबह 7 बजे मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होना था। लेकिन खराब मौसम की वजह से प्लेन का रोकना पड़ा जिसे 3 घंटे बाद रवाना किया गया। इसी बीच मुंबई के एक यात्री नितिन वर्मा ने पीएम मोदी को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। नितिन ने ट्वीट करते हुए लिखा, हमें विमान में बैठे हुए 3 घंटे हो गए हैं और यहां परेशान हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि प्लेन हाईजैक हो गया है। हमारी मदद करें।

 

नितिन के इस ट्वीट के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में हड़कंप मच गया और तुंरत एक्शन लेते हुए विमान की लैंडिंग जयपुर करवाई गई। और उस यात्री को उतारकर प्लेन को रवाना कर दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में यात्री से पूछताछ कर रही है। ये यात्री मुंबई का रहने वाला है और गुरुग्राम में नौकरी करता है।

Shipra फ्लाइट का रुख बदलने पर पेंसेजर ने हाईजैक की जताई आशंका...मचा बवाल (शिप्रा सक्सेना)

Related posts

रिमांड के खिलाफ दायर याचिका को राजस्थान कोर्ट ने किया खारिज

Arun Prakash

1984 सिख दंगा के दोषी सज्जन कुमार आज कर सकते हैं सरेंडर

Ankit Tripathi

अगर सड़कों पर नमाज पढ़ी जाएगी तो थानों में भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी- सीएम

Pradeep sharma