featured देश राज्य

भ्रष्टाचारी राक्षस और भाई-भतीजावाद को किया खत्म: मनोहर

Manohar Lal Khattar

जींद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने प्रदेश से भ्रष्टाचारी राक्षस, भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद को समाप्त किया है। क्षेत्रवाद का सफाया होने के बाद आम जनता को राहत मिली है। वर्ष 2014 में देश की जनता ने परिवर्तन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेतृत्व सौंपा और पांच माह में प्रदेश के नौजवानों ने परिवर्तन करके प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाई। सरकार बनने के बाद प्रदेश में नए सिरे से प्रदेश का निर्माण किया है।

Manohar Lal Khattar
Manohar Lal Khattar

बता दें कि मुख्यमंत्री गुरुवार को जींद में आयोजित हुंकार रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले प्रदेश में भ्रष्टाचारी राक्षक, भाई-भतीजावाद का बोलबाला एवं क्षेत्रवाद हावी था। सरकार ने क्षेत्रवाद के डंक को समाप्त किया है। पहले प्रदेश ट्रांसफर उद्योग चलता था, ट्रांसफर करवाने के लिए कर्मचारी जेब में नोट लेकर घूमते थे। मगर आनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होने के बाद कर्मचारियों को चंडीगढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।

वहीं प्रदेश में सामान रूप से विकास हो रहा है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां पर सामान रूप से ग्रांट नहीं पहुंची हो। जहां पर भाजपा का विधायक नहीं था, वहां भी विकास हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकारी कार्य, ठेके लेने एवं टेंडर छुटवाने में मनमानी होती थी, लेकिन सरकार की ओर से सभी टेंडर ई-टेंडरिंग के जरिये किए जा रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार समाप्त हुआ है।

Related posts

IPL: पंजाब किंग्स को जीत की दरकार, मुंबई इंडियंस से है वॉर

pratiyush chaubey

Weather Update: उत्तर प्रदेश-पंजाब में बना रहेगा कोल्ड-डे के हालात, जानिए अन्य राज्य में मौसम का क्या है हाल

Neetu Rajbhar

बरेलीः केंद्र सरकार पर बरसें सतीश मिश्रा, कहा- कृषि कानून से किसान हो जायेगा बेघर

Shailendra Singh