Breaking News यूपी

फतेहपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

21 bhb 4 फतेहपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

फतेहपुर: जिले में शनिवार की सुबह आठ बजे प्रयागराज कानपुर हाई वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभव सहायता और कड़ी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। यह दुर्घटना एनएच 2 खागा थाना क्षेत्र में हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालात बिगड़ने पर घायलों को कानपुर के लिए रेफर किया गया है।

खासमऊ स्थित महिचा मंदिर के पास प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या पर प्रयागराज किनोर से एक कार तेज रफ्तार में चली आ रही थी। जिसे नीलम वर्मा चला रहीं थी। तभी खासमऊ गांव में सड़क किनारे कंटेनर खड़े कंटेनर में यह कार पीछे से जा घुसी। धमाकेदार आवाज सुनते ही आसपास के सभी लोग एकत्रित हो गए और गंभीर रूप से घायल हुए सभी कार सवारों को स्थानीय लोग और पुलिस ने मिलकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

WhatsApp Image 2021 07 17 at 3.48.42 PM फतेहपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

यहां पर  अमर सिंह और उनकी दो बेटी तान्या-तन्नो और अमर सिंह के पिता राम किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जबकि कार चला रहीं नीलम वर्मा और उनका डेढ़ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इन दोनों की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार अमर सिंह रेलवे में अभियंता के पद पर तैनात हैं। बिंदकी कोतवाली के झावनखेड़ा मजरे सेलावन के रहने वाले थे। अमर सिंह कानपुर में चुंगी, चकेरी के पास अपने परिवार के साथ रहते थे।

प्रतापगढ़ में उनकी पत्नी नीलम वर्मा अध्यापिका हैं। उनका पूरा परिवार प्रतापगढ़ गया था और शनिवार को वापस लौट रहा था। तभी महिचा मंदिर के पास स्थित खासमऊ पर खड़े कंटेनर में उनकी कार पीछे से जा घुसी और दर्दनाक हादसा हो गया। मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी चार लोगों की मौत हुई है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Related posts

उत्तर प्रदेश को म्यूजिक इंडस्ट्री बनाने की तैयारी कर रहे हैं विजय सैनी

bharatkhabar

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के गृहनगर सिराथू में बड़ा हादसा, ट्वीट कर दी जानकारी

Aditya Mishra

राम मन्दिर: निर्माण पर हुयी चर्चा,अक्टूबर तक हो जायेगा यह काम

sushil kumar