featured दुनिया देश

भारतीय नौसेना होगी और ताकतवर, अमेरिका ने भारत को सौंपे 2 MH-60R हेलीकॉप्टर

helicopter भारतीय नौसेना होगी और ताकतवर, अमेरिका ने भारत को सौंपे 2 MH-60R हेलीकॉप्टर

अब भारतीय नौसेना और मजबूत होने जा रही है। क्योंकि अमेरिकी नौसेना ने भारतीय नौसेना को 2 MH-60R मल्टी रोल हेलीकॉप्टर दिए हैं। भारतीय नौसेना अमेरिकी सरकार से विदेशी सैन्य बिक्री के तहत 24 हेलीकॉप्टर खरीद रही है। जिनकी अनुमानित कीमत 2.4 अरब डॉलर है।

समारोह किया गया आयोजित

बता दें कि नेवल एयर स्टेशन नॉर्थ आइलैंड, सैन डिएगो में एक समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें अमेरिकी नौसेना से भारतीय नौसेना में हेलीकॉप्टरों के औपचारिक ट्रांसफर को मार्क किया गया था। इस समहारोह में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने भाग लिया।

रक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण कदम

संधू ने कहा कि सभी मौसमों में काम करने वाले मल्टी रोल हेलीकॉप्टरों का बेड़े में शामिल होना भारत-अमेरिका द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा भारत-अमेरिका की दोस्ती नई ऊंचाइयां छू रही है। द्विपक्षीय रक्षा व्यापार पिछले कुछ सालों में 20 अरब डॉलर से अधिक तक फैल गया है।

उन्होने कहा कि रक्षा व्यापार के अलावा भारत और अमेरिका रक्षा मंचों के सह-विकास पर भी साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

भारतीय नौसेना का जत्था ले रहा प्रशिक्षण

बता दें कि भारतीय नौसेना का पहला जत्था इस समय अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहा है। रक्षा विभाग के मुताबिक प्रस्तावित बिक्री भारत को एंटी सर्फेस और एंटी सबमरीन युद्ध अभियानों की दिशा में मजबूत करेगा। भारत की क्षमता कई स्तरों पर बढ़ेगी।

ऑल वेदर हेलीकॉप्टर है MH-60R

बताया जा रहा है कि MH-60R हेलीकॉप्टर एक ऑल वेदर हेलीकॉप्टर है, जिसे अत्याधुनिक एवियोनिक्स के साथ कई मिशन में इस्तेमाल करने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया है। इन चॉपरों को शामिल करने से भारतीय नौसेना की त्रिकोणीय क्षमताएं बढ़ेंगी। इन हेलीकाप्टरों को भी कई मॉडिफाइड उपकरणों और हथियारों के साथ लैस किया जाएगा।

Related posts

अमानवीय: बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ 4 लोगों ने किया कुकर्म, हुए गिरफ्तार

Neetu Rajbhar

6.0 तीव्रता के भूकंप से हिला इंडोनेशिया

shipra saxena

शंघाई डिज्नीलैंड में 40 लाख से अधिक पर्यटकों ने किया रुख

shipra saxena