Breaking News यूपी

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के गृहनगर सिराथू में बड़ा हादसा, ट्वीट कर दी जानकारी

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के गृहनगर सिराथू में बड़ा हादसा, ट्वीट कर दी जानकारी

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृहनगर में बड़ा हादसा सामने आया। निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बारे में उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट करके जानकारी दी।

सेतुनिगम के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की गिरी शटरिंग

केशव प्रसाद मौर्य का गृहनगर सिराथू में पड़ता है, यही पर सेतुनिगम के द्वारा एक पुल का निर्माण किया जा रहा था। जिसकी शटरिंग टूटकर शुक्रवार को गिर गई, इसकी चपेट में आने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दुख जताया।

उन्होंने कहा कि जनपद कौशांबी के सिराथू रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान दुर्घटना में मौत के लिए जो लोग दोषी हैं, उन्हें तत्काल कार्यवाही से निलंबित करने का आदेश दे दिया गया है। इसके साथ ही दोषी अधिकारी और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। विकास और सुरक्षा के मामले में सबकी जिम्मेदारी होती है, इस पूरे मामले में कड़ी जांच की जाएगी।

बिना सुरक्षा इंतजामों के हो रहा था कार्य

खबरों के अनुसार कौशांबी में यह निर्माण कार्य बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के हो रहा था। ऐसे में अफसरों की जवाबदेही भी तय होती है, इसीलिए इस घटना पर नाराजगी जताते हुए केशव प्रसाद मौर्य दोषियों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने की बात कही।

Related posts

फतेहपुर में कुकर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Pradeep sharma

गंगा दशहरा स्पेशलः इस जगह से जुड़ा है मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का किस्सा, आज भी मौजूद है वो गुफा

Shailendra Singh

भारतीय किसान संघ ने की प्रेस वार्ता, कहा- मांगों को लेकर किसान किसी भी हद तक जाने को तैयार

Rani Naqvi