देश यूपी

किसी के बहकावे में न आएं किसान : केशव प्रसाद मौर्य

Farmers should not fall under anyone's delusion

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। इसलिए किसान किसी के बहकावे में न आएं। कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न लें।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको पता है कि जब विपक्ष के लोग सत्ता में थे तो उन्होंने किसानों के लिए क्या किया। भाजपा सरकार पर किसानों का भरोसा बढ़ा है इसलिए विपक्षी पार्टियों में बौखलाहट है। इसलिए वह किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।
गौरतलब हो कि आज मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में लाखों की संख्या में किसान मौजूद हैं। इस किसान महापंचायत में कई प्रदेशों के किसान शामिल हैं। किसान कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनत तले किसानों की महापंचायत हो रही है। इसमें दर्जनों किसान संगठन शामिल है। मंच से लगातार मोदी और योगी के खिलाफ किसान नेता भाषण कर रहे हैं। वहीं किसान भी मोदी और योगी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

Related posts

पूर्व सैनिक खुदकुशी मामले की जांच शुरू की

bharatkhabar

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के फेफड़ों में हुआ इंफेक्शन, अब दिल्ली एम्स में होगा इलाज

Aman Sharma

प्रयागराज: छात्रसंघ बहाली के लिए 209 दिनों से चल रहा आंदोलन, दोबारा कैंपस खोलने की मांग

Aditya Mishra