राजस्थान में बॉलीवुड के एक और सुपर कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शाही शादी की तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं।
आज कटरीना के हाथ पर रचेगी मेहंदी
राजस्थान में बॉलीवुड के एक और सुपर कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शाही शादी की तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं। 9 दिसंबर को दोनों कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आज कटरीना के हाथ पर सोजत की मेहंदी रचने जा रही है। 8 दिसंबर को संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। विक्की-कटरीना की शादी के खाने में राजस्थानी जायके के साथ-साथ वेस्टर्न कुजीन का तड़का भी दिखेगा। ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर का मैन्यू तय हो चुका है। स्पेशल गेस्ट के लिए लंच और डिनर के लिए सब्जियां और फ्रूट विदेश से भी मंगवाए गए हैं।
ताइवान से मंगवाया गया मशरूम
विक-कैट की शादी में ताइवान से मशरूम मंगवाया गया है, थाईलैंड, ब्राजील, फिलिपींस और ताइवान से फ्रूट व सब्जियां आई हैं। फिलीपींस से एवोकैडो आएगा। इतना ही नहीं प्याज और लहसुन भी बेंगलुरु व नासिक से आएंगे। शादी में मेहमानों को राजस्थानी जायका भी मिलेगा। वहीं जोगी महल में सफारी के दौरान राजस्थानी अंदाज में उनका स्वागत किया जाएगा। शादी में शामिल होने वाले गेस्ट को दाल-बाटी व चूरमा के साथ हल्दी और कैर-सांगरी की सब्जी भी परोसी जाएगी। यहां भी हाई-टी की व्यवस्था की गई है।
कटरीना के संगीत की थीम ‘ब्लिंग’
खाने के साथ साथ अब बात करते हैं शाही शादी में मचने वाली धूम की। विक्की और कटरीना के संगीत की थीम ‘ब्लिंग’ है। ब्राइड और ग्रूम के के रिश्तेदार और दोस्त जहां अपनी-अपनी परफॉर्मेंस की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं, कटरीना और विक्की भी संगीत में ‘तेरी ओर’, ‘काला चश्मा’, ‘नचदे ने सारे’ गाने पर परफॉर्म करने के लिए रेडी हैं।
शादी से पहले त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंचेंगे विक-कैट
कहा जा रहा है कि शादी से पहले कटरीना और विक्की कौशल रणथंबोर के मशहूर त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाकर आशीर्वाद लेंगे। भगवान गणेश का यह मंदिर बेहद प्राचीन है और रणथंबोर में 1500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। विक्की और कटरीना कैफ की शादी के लिए अब फिल्मीं सितारों ने भी उड़ान भरनी शुरु कर दी हैं।