featured यूपी

उत्तर प्रदेश : आग लगने से 5 लोग जले जिंदा, मरने वालों में 4 बच्चे और एक महिला

five year old child burnt alive due to fire in bajra in agra 1605228005 उत्तर प्रदेश : आग लगने से 5 लोग जले जिंदा, मरने वालों में 4 बच्चे और एक महिला

 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया है। इस घटना में एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जल गए, जिनमें 4 बच्चे और 1 महिला शामिल है।

यह भी पढ़े

UP में सात सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, यहां देंखें लिस्ट

 

मिली जानकारी को मुताबिक बच्चों की उम्र 14,12,10 और 6 साल बताई जा रही है। वहीं मृतक महिला बच्चों की मां है। बताया जा रहा है कि चूल्हे पर खाना बनाता समय यह हादसा हुआ। चूल्हे से निकली एक चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी झोपड़ी को जलाकर नष्ट कर डाला।

आग इतना भीषण था कि अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और न ही बाहर से कोई लोग उनकी मदद के लिए अंदर प्रवेश कर सके। घटना को लेकर पूरे गांव के लोग सदमे में हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

fire b 2018013640 उत्तर प्रदेश : आग लगने से 5 लोग जले जिंदा, मरने वालों में 4 बच्चे और एक महिला

मौके पर पहुंची पुलिस के जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। हादसे में मारे गए बच्चों के पिता और मृतक महिला का पति रमा शंकर राजभर रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। आग इतनी भीषण थी कि गांव में दमकल की गाड़ियां जब तक पहुंचती, तब तक पूरी झोपड़ी जलकर खाक हो चुकी थी और अंदर बच्चों के साथ फंसी मां की भी जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी।

five year old child burnt alive due to fire in bajra in agra 1605228005 उत्तर प्रदेश : आग लगने से 5 लोग जले जिंदा, मरने वालों में 4 बच्चे और एक महिला

वहीं मऊ डीएम अरूण कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है। उन्हें सूचना मिली थी कि कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक झोपड़ी में आग लग गई है और कुछ लोगों की इसमें जलकर मौत हो गई है। घटनास्थल पर आने के बाद पता चला कि चूल्हे की आग की वजह से घटना हुई। मृतक के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दैवीय आपदा राहत कोष से मृतकों को चार-चार लाख रूपये की मुआवजा राशि दी जाएगी।

Related posts

लव, सेक्स और धोखा के ये आकंड़े चौंका देंगे

sushil kumar

लखनऊ: AKTU में आवेदन की तिथि घोषित, इस दिन होगी प्रवेश परीक्षा

Shailendra Singh

जानिए: प्रोटेम स्पीकर के तौर पर केजी बोपैया को चुने जाने पर कांग्रेस क्यों है नाराज

Rani Naqvi