Breaking News featured यूपी

अचानक बीच सड़क पर उतरा प्लेन, मची अफरा-तफरी, जानिए पूरा मामला

यमुना एक्सप्रेस वे पर विमान की कराई आपात लैंडिंग, लोग कारें रोक खीचने लगे तस्वीरें

लखनऊ। गुरुवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर एक विमान की आपात लैंडिंग ने सभी को हैरानी में डाल दिया। दोपहर करीब सवा एक बजे के आस-पास यमुना एक्सप्रेस वे पर एक विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।

दरअसल, सवा एक बजे तक आगर-नोएडा की ओर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा था। तभी अचानक नौहझील पुलिस स्टेशन के पास आसमान में विमान चक्कर काटने लगा। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में विमान की लैंडिंग कराई। बता दें कि ये चार्टर प्लेन है।

बता दें कि ये विमान नारनौल से अलीगढ़ जा रहा था, लेकिन बीच में तेल की सप्लाई बंद हो गई और एयर क्राफ्ट गिरने लगा। दोनो पायलट की आपसी सूझबूझ ने एयर क्राफ्ट को सुरक्षित आपात स्थिति में यमुना एक्सप्रेस वे पर उतार दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक विमान गका ईधन खत्म होने के कारण यहां पर अचानक लैंडिंग करानी पड़ी। वहीं विमान के लैंड होने से आस-पास से गुजरने वाले लोग भी चौंक गए और अपनी कारें रोक कर तस्वीरें खींचने लगे।

Related posts

हनीट्रैप मामला : मुश्किल में वरुण गांधी, पार्टी ने किया किनारा

shipra saxena

लखनऊ प्रशासन की एक और बड़ी कार्रवाई, फन मॉल के बाद माई बार भी सील  

Shailendra Singh

बीएसएफ-पाक रेंजरों की लाहौर में बैठक, घुसपैठ पर हुई चर्चा

bharatkhabar