featured यूपी

UP: पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, डॉ. प्रियंवदा सिंह का पार्टी से इस्तीफा

UP: पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी को लगा झटका, डॉ. प्रियंवदा सिंह का इस्तीफा

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उत्‍तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्‍य डॉ. प्रियंवदा सिंह तोमर ने अपना इस्‍तीफा सौंप दिया है।

बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्‍य डॉ. प्रियवंदा सिंह तोमर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्‍होंने आयोग की सदस्यता के साथ-साथ बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी और प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

किसान आंदोलन को लेकर सरकार संवेदनहीन: प्रियंवदा सिंह  

शामली निवासी डॉ. प्रियवंदा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में लिखा कि, वे किसान परिवार से आती हैं। किसान बीते 131 दिनों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, जिसमें 300 से ज्‍यादा किसान शहीद भी हो चुके हैं, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। इससे उन्‍हें आहत हुआ है।

डॉ. प्रियंवदा सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि, वे महिला आयोग की सदस्य होने के बाद भी महिलाओं को न्याय नहीं दिला पा रही हैं। बीजेपी में योग्य महिलाओं की घोर उपेक्षा हो रही है, जबकि भ्रष्टाचार चरम पर है।

राज्य महिला आयोग की अध्‍यक्ष को अलग से भेजा इस्‍तीफा

उन्‍होंने कहा कि, इन सब बातों से क्षुब्ध होकर वह भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी, प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से भी इस्‍तीफा दे रही हैं। डॉ. प्रियंवदा ने आयोग की अध्यक्ष को भी अलग से राज्य महिला आयोग के सदस्या पद से इस्तीफा प्रेषित किया है।

Related posts

साल की आखिरी शाम महाराज गिरिराज की भक्ती में लीन भक्त, छप्पन भोग किया गया अर्पण

Saurabh

जम्मू कश्मीर में 30 फीसदी स्टाफ के साथ खोले गए कॉलेज और विश्वविद्यालय , लेकिन क्लास नही चली

Rani Naqvi

महिलाओं ने शादी में पहने कच्ची सब्जियों के गहने, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Rani Naqvi