featured धर्म

Chhath Puja 2022 Kharna: छठ पर्व का खरना आज, जानें मुहूर्त, महत्व और नियम

Chhath Puja Chhath Puja 2022 Kharna: छठ पर्व का खरना आज, जानें मुहूर्त, महत्व और नियम

Chhath Puja 2022 Kharna: तीन दिन तक चलने वाला छठ पर्व का आज दूसरा दिन है। आज 29 अक्टूबर 2022 को दूसरे दिन खरना की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-

29 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

हिदूं पंचाग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना के नाम से जाना जाता है। छठ का पर्व सूर्य देव की उपासना के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। छठ को सूर्य षष्ठी भी कहते हैं। आइए जानते हैं खरना का मुहूर्त, महत्व और नियम…………

छठ पूजा 2022 खरना मुहूर्त

  • सूर्योदय – प्रात: 06 बजकर 31 मिनट पर
  • सूर्योस्त – शाम 05 बजकर 38 मिनट पर

खरना 2022 शुभ योग

  • रवि योग – 06.31 AM – 09.06 AM
  • सुकर्मा योग – 10.23 PM – 07.16 PM, अक्टूबर 30

खरना महत्व
खरना का अर्थ है खरा यानी कि शुद्धिकरण। नहाए खाए में जहां बाहरी यानी कि तन की स्वच्छता करते हैं तो वहीं खरना में आंतरिक यानी कि मन की स्वच्छता पर जोर दिया जाता है। खरना के दिन महिलाएं शाम के समय चूल्हे पर गुड़ी की खीर और साठी के चावल का का भोग बनाती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार खरना पूजा के साथ ही छठी मइया घर में प्रवेश कर जाती हैं और महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है।

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • इस दिन व्रत की शुरुआत करते समय ध्यान रखें कि प्रसाद बनाते समय भी आप पवित्र हों। प्रसाद बनाते समय बीच में कुछ भी नहीं खाना चाहिए।
  • छठ के दौरान सूर्य भगवान को अर्ध्य देते समय ध्यान रखें कि पात्र तांबे या पीतल का ही हो।
  • इस दिन व्रती महिलाओं को फर्श पर दरी या चादर बिछाकर ही सोना चाहिए।
  • छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय ध्यान रखें कि प्रसाद ऐसी जगह पर बनाएं जहां रोजाना का खाना न बनता हो और प्रसाद हमेशा चूल्हे पर ही बनाएं।
  • कहते हैं कि इस दिन घर में झगड़ा करने से छठी माता नाराज हो सकती हैं। इसलिए घर में झगड़ा आदि करने के परहेज करें।
  • मान्यता है कि सूर्य को अर्ध्य दिए बिना कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए।

Related posts

रैली में जनता के समक्ष फूट-फूटकर रोईं जयाप्रदा, बोलीं मैं ‘अब बदल गई हूं’

bharatkhabar

अमेरिका की सड़कों पर बाइडेन की जीत का जश्न, सड़को पर झूमे लोग

Samar Khan

बागपत से कोरोना का मरीज हुआ फरार, जांच में पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

Rahul srivastava