featured धर्म

29 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

aaj ka rashifal 3 29 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Aaj Ka Rashifal: 29 अक्टूबर 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
जिस चीज को आपकी अंतरात्मा सही माने उसे करें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुक्सान होगा।

वृषभ
अभी तक कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे अब वे ही आप के कार्यों की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। बिना पूछे अपनी राय किसी को न दें।

मिथुन
तनाव लगातार बढ सकता है, उचित होगा कही घूमने चले जाएं। आप के अपनों को आप की जरूरत है। मोज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।

कर्क
अकारण किसी विवाद में फंस सकते है। उचित होगा कि अपनी मानसिकता को बदलें। उन्नति में बाधा आने के बीच कोई खुशखबरी आपका दिल जीत सकती है। यात्रा सुखद रहेगी।

सिंह
नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं तो किसी की सिफारिश से आपका कोई खास कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

कन्या
दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किये कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।

तुला
विवादित मामलों में विजय प्राप्त मिलेगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी कुछ निजी बातें आज सामने आ सकती हैं। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

वृश्चिक
प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

धनु
नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खोने से बचें। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जनहानि के योग हैं। इष्ट बल मजबूत करें।

मकर
अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं रहेंगे, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी।जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कुंभ
जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसो का लेन देन संभव है। खान पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

मीन
घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिन्तित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसला लेने से बचें।

Aaj Ka Panchang: हिन्दू पंचांग के अनुसार 29 अक्तूबर 2022 यानी शनिवार को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है। आइए जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय……

29 अक्टूबर 2022 का पंचांग

  • विक्रम संवत – 2079, राक्षस
  • शक सम्वत – 1944, शुभकृत्
  • तिथि – कार्तिक शुक्ल चतुर्थी
  • नक्षत्र – ज्येष्ठा
  • करण – विष्टि
  • पक्ष – शुक्ल
  • योग – अतिगंड
  • वार – शनिवार

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – 06:42:00 AM
  • सूर्यास्त – 06:03:00 PM

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय – 10:33:00
  • चन्द्रास्त – 20:47:00
  • राहु काल– 09:32 to 10:58

Related posts

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर इन टिप्स की मदद से , करें अपनी मेहंदी का रंग गहरा

Kalpana Chauhan

नवाज की मुश्किलें बढ़ी, इमरान ने किया संसद के साझा सत्र से बॉयकॉट

shipra saxena

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी भारतीय टीम को बधाई

Ankit Tripathi