featured बिहार

Bihar News: औरंगाबाद में छठ का प्रसाद बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, 30 लोग झुलसे

bumb blast dhamaka Bihar News: औरंगाबाद में छठ का प्रसाद बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, 30 लोग झुलसे

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक खबरों के मुताबिक, एक घर में रसोई गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से 3 गैस सिलेंडर फटने से 7 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग झुलस गए हैं।

ये भी पढ़ें :-

Chhath Puja 2022 Kharna: छठ पर्व का खरना आज, जानें मुहूर्त, महत्व और नियम

ये है पूरा मामला
दरअसल शहर के नगर थाना क्षेत्र के साहिबगंज मोहल्ले में शुक्रवार अहले सुबह करीब 3:30 बजे अनिल गोस्वामी के घर में छठ महापर्व को लेकर छठ का प्रसाद बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस का रिसाव होने लगा जब तक घर के लोग समझ पाते तब तक आग लग गई। इसके बाद अग्निशमन की टीम और पुलिस को सूचना दी गई। इसी दौरान अचानक एक तेज धमाका हुआ। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से करीब 30 लोग आ गए।

घायलों के नाम
घायलों में अनिल गोस्वामी, प्रभात कुमार, आरएन गोस्वामी, राजकिशोर, मोहम्मद मोजम, मोहम्मद मेराज, मोहम्मद बिट्टू, असगर, शाहनवाज, सोनू, महेंद्र, आदित्य राय, सुधांशु कुमार, छोटू आलम, अरबाज, साबिर, पंकज वर्मा, अभय कुमार ठाकुर, राजीव कुमार, दिलीप कुमार, अखिलेश कुमार, छोटू आलम, प्रीति कुमारी, जगलाल प्रसाद समेत कई लोग शामिल हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से 8 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Related posts

पश्चिम बंगालः तृणमूल कांग्रेस मनाएगी जनसंघ के संस्थापक की पुण्यतिथि-ममता

mahesh yadav

लालू की सजा से बहन को लगा सदमा! 75 वर्ष की आयु में निधन

Breaking News

World Corona Update : दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 23.78 करोड़ के पार

Neetu Rajbhar