featured धर्म

29 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal 4 29 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 29 अगस्त 2023 को मंगलवार है. मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है. आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
आज मन अप्रसन्न रहेगा और शरीर में आलस्य छाया रहेगा।काम में सफलता देर से मिलेगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद टालें। दोपहर के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा।

वृषभ
विलंब से सफलता मिलेगी। आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। योग और ध्यान से स्वस्थ रह सकते हैं।

मिथुन
आज दैनिक कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। मन को प्रसन्न रखने के लिए मूवी देखेंगे। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क
घरेलू वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। विरोधियों को लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। साझेदारी करने से लाभ होगा।

सिंह
आज का दिन अनुकूल है। लेकिन गुस्से पर संयम रखें। कोई कष्ट हो सकता है। परिवार में आनंद और उल्लास का वातावरण रहेगा। प्रसन्नता और स्फूर्ति का अनुभव होगा।

कन्या
आज काम में मन नहीं लगेगा। धनहानि होने की आशंका है। क्रोध पर संयम रखें। कार्य में सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। संतान के विषय में चिंता सताएगी।

तुला
नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। भाग्यवृद्धि का अवसर मिलेगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा।

वृश्चिक
हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण काम को लेकर आज निर्णय न लें। पारिवारिक वातावरण में क्लेश रहेगा। भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजार सकेंगे। मन की शांति रहेगी।

धनु
आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा। किसी मंदिर या धार्मिक जगह पर जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद मिलेगा।

मकर
विवादित मामलों से आज दूर रहें। मन में किसी बात को लेकर आज चिंता रह सकती है। आपके नकारात्मक विचार काम पर सीधा प्रभाव डालेंगे। वाणी पर संयम रखें। दु

कुंभ
आज के दिन की शुरुआत लाभदायी है। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। किसी नए व्यक्ति से रिश्ता बन सकता है। धन का खर्च अधिक होगा।

मीन
नए काम से लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता से किसी तरह का आर्थिक लाभ मिल सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 29 अगस्त 2023 मंगलवार का दिन है। सावन मास की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 02:47 PM तक उसके बाद चतुर्दशी सूर्य -सूर्य सिंह राशि में है,, योग- विष्कुम्भ शोभन योग 01:50 AM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग , करण – तैतिल 02:48 PM तक, बाद गर 12:54 AM तक, बाद वणिज है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 29 अगस्त का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- त्रयोदशी 02:47 PM तक उसके बाद चतुर्दशी
  • नक्षत्र- अनुराधा 09:14 AM तक उपरांत ज्येष्ठा
  • करण- तैतिल और गर
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- शोभन
  • वार- मंगलवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:11 AM
  • सूर्यास्त– 6:44 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 5:46 PM, 29 अगस्त
  • चन्द्रास्त- 4:59 AM, 30 अगस्त
  • राहु काल-03:35 PM से 05:09 PM तक

Related posts

कांग्रेस का बेड़ा पार लगाएंगे प्रशांत किशोर? जानिए कांग्रेस के हाल पर बीजेपी, टीएमसी की क्या है राय

Neetu Rajbhar

शिवसेना ने फिर साधा केंद्र पर निशाना, राज्यपालों की नियुक्ति पर खड़े किए सवाल

bharatkhabar

भाजपा के चुनावी घोषणापत्र पर मायावती का वार

Rahul srivastava