featured धर्म

28 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal 3 28 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 28 जनवरी 2023 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आपको बिजनेस में अच्छा फायदा मिल सकता है। कुछ अलग करने की आदत आपको सफल बनाएगी आपके दुश्मन आप को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

वृषभ
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। दोपहर बाद आप अपने ऑफिस में कोई नया परिवर्तन कर सकते हैं।

मिथुन
इस राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं। आप किसी नए काम के बारे में सोच सकते हैं। परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।

कर्क
आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है। ऐसा लगता है कि प्रेमी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

सिंह
आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से होगी और खर्चों में जो बढ़ोतरी चली आ रही है वह धीरे-धीरे कम हो जाएगी और आपको धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

कन्या
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपको किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नव विवाहित किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

तुला
आज इच्छानुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। आज ऐसी कई सारी चीजें होंगी जिनकी तरफ तुरंत गौर करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर बीतेगा। यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आज उसे स्थगित कर दें। परिवार में खुशियां मिलेंगी। आज के दिन को परिवार वालों के साथ बिताने का प्रयास करेंगे।

धनु
आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। आपका काम कम समय में पूरा हो जाएगा. आपका काम दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सब लोग आपके पक्ष में रहेंगे।

मकर
आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। धन का निवेश कहीं भी बहुत ही ज्यादा सोच समझकर करें। आपको कोई शुभ संदेश प्राप्त हो सकता है।

कुंभ
आपके लिए आज का दिन सुकून देने वाला साबित होगा। जो खर्चे बढ़ रहे थे, उनमें आज कुछ कमी आएगी। आप मानसिक रूप से भी खुद को ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। नए नतीजे आपके सामने आएंगे।

मीन
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं। छात्रों को किसी काम में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 28 जनवरी 2023 शनिवार का दिन है। माघ मास की शुक्ल पक्ष सप्तमी 08:43 AM तक उसके बाद अष्टमी है । सूर्य – मकर राशि में प्रवेश योग-साध्य, करण -गर और वणिज है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 28 जनवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-सप्तमी 08:43 AM तक उसके बाद अष्टमी
  • नक्षत्र-अश्विनी 07:06 PM तक उसके बाद भरणी
  • करण-विष्टि और बव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-शुभ
  • वार-शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:12 AM
  • सूर्यास्त–6:05 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 11:42 AM ,28जनवरी
  • चन्द्रास्त-12:54 AM, 28 जनवरी
  • राहु काल -11:17 AM से 12:39 PM तक

Related posts

पीएम और सीएम के ग्राम स्वराज का सपना साकार करने में जुटे सचिव डॉ.पंकज पाण्डेय

mahesh yadav

कानपुरः रविवार का लॉकडाउन खत्म, व्यापारियों के चेहरे पर रौनक

Shailendra Singh

बच्चों संग मलिहाबाद पहुंचे अखिलेश यादव, गिफ्ट में मिला ‘राजावाला’

Shailendra Singh