featured यूपी

दैनिक राशिफल: सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

दैनिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, इन उपायों से बदल सकते हैं किस्मत के तारे

लखनऊ: हमारे वातावरण का असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। ग्रह चाल और सितारों का प्रभाव सुख दुख में देखने को मिलता है। इसलिए जरूरी है कि राशिफल के अनुसार अपने दिन की शुरुआत करें।

श्री गणेशाय नमः

दैनिक पंचांग

28 –  जुलाई 2021

पंचांग:

मास :सावन

पक्ष :  कृष्ण

वार :बुधवार

तिथि  :पंचमी

नक्षत्र  :पूर्वाभाद्रपद

करण :

कौलव

योग : अतिगंड

सूर्योदय : 05:28:22

सूर्यास्त : 18:56:55

ऋतु : वर्षा

अभिजित : कोई नहीं

दुष्टमुहूर्त : 11:45:41 – 12:39:36

कंटक : 17:09:07 – 18:03:01

यमघण्ट : 08:10:04 – 09:03:59

दिशा शूल : उत्तर

राहु काल : 12:12:39 – 13:53:43 28

जुलाई का राशि फल

मेष राशि: कई समय से चल रही योजना में आज सफलता का योग है। अनायास धन प्राप्ति के योग बन रहे है। अपनो से बड़ो का आशीर्वाद ले कर घर से निकलें।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभ रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान दे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। संतान प्राप्ति के योग बन रहे है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिए कठिनाइयो से भरा रहेगा। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक कष्ट मिलने की संभावना बन रही है। राह में चलते किसी मजदूर का अपमान ना करें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। लंबे समय से चल रही योजना में सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाते समय सावधनी बरतें। किसी काले कुत्ते को रोटी या बिस्कुट खिलाये कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह: आज का दिन आप के लिए बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मंगल कार्य होंगे। आज व्यापार में लाभ रहेगा। घर से निकलते समय पिता जी के पैर स्पर्श कर आशीर्वाद ले कर निकलें।

कन्या राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा। पूरे दिन मेहनत के बाद आज कुछ सफलता का योग बनेगा। आज किसी कागज में दस्तखत करने से पहले उसको पूरा जरूर पढ़ें। जल्द बाजी में कोई निर्णय ना लें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी। फंसा हुआ धन प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। बहुत कम मेहनत से बहुत अधिक लाभ की प्राप्ति होगी।

धनु राशि: आज का दिन चिन्ता युक्त रहेगा। किसी का अपमान ना करें। धन हानि के योग बन रहे। घर से निकलते समय कुछ मीठा खा कर निकलें।

मकर: आज का दिन आप के लिए शुभ है। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। परिवार में सन्तान प्राप्ति के योग बनेंगे। भगवान शंकर जी पर जल वा शक्कर वाला जल अर्पण करें।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये मार्ग खुलेंगे ।अगर आप आज किसी अधिकारी से मिलने जाओ तो नीले रंग कीशर्ट पहन कर जाये। जिससे कार्य मे  सफलता मिलेगी।।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। किसी दस्तावेज पर दस्तख़त सोच समझ कर करें। घर से निकलते वक्त अगर मार्ग में कोई अंग हीन व्यक्ति मिले तो उस का अपमान ना करें। जीवन साथी से आज किसी प्रकार का विवाद ना करें।

Related posts

जॉन अब्राहम, मनोज वाजपेयी की सत्यमेव जयते, बॉक्स ऑफिस पर फहराएगी तिंरगा

mohini kushwaha

Health Benefits of Coconut Water: कोरोना काल में वरदान है नारियल पानी

Saurabh

ओलंपिक में जाने वाली सभी बेटियों को सम्मानित करेगी यूपी सरकार

Aditya Mishra